फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The only brother of five sisters lost his balance due to the dog coming in front of the bike, died

Jind News: बाइक के आगे कुत्ता आने से संतुलन बिगड़ा, पांच बहनों के इकलौते भाई की मौत

Sat, 20 Jul 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 20 Jul 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
The only brother of five sisters lost his balance due to the dog coming in front of the bike, died
19जेएनडी04-मृतक सोनू। संवाद
जींद। नरवाना रोड बाईपास पर कुत्ता आगे आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में पांच बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मृतक 21 वर्षीय युवक सोनीपत जिला के बरोदा का रहने वाला था और अपने ताऊ के घर पिंडारा में रहता था। सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


वीरवार शाम को सोनू, अपने ताऊ के बेटे मोनू और दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर नरवाना रोड स्थित पत्थर मार्केट में काम के सिलसिले में गया हुआ था। तीनों युवक पत्थर लगाने का कार्य करते थे। काम निपटाकर तीनों नरवाना बाईपास पर पहुंचे तो अचानक से उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तीनों युवक सड़क पर गिर गए। ज्यादा चोट लगने के कारण सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनू और सागर को काफी गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने सागर की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोनू के बुआ के बेटे रवि ने बताया कि सोनू पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से घर का चिराग बुझ गया है। सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

19जेएनडी04-मृतक सोनू। संवाद

19जेएनडी04-मृतक सोनू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed