फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The northern wind increased the cold, making people feel cold

Jind News: उत्तरी हवा ने बढ़ाई ठंड, लोगों को दिलाया ठंड का अहसास

Wed, 05 Mar 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The northern wind increased the cold, making people feel cold
04जेएनडी05-पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में शाम के समय लहला रही गेहूं की फसल। संवाद
जींद। जिले में मंगलवार सुबह से ही उत्तरी ठंडी हवाएं चली। इससे तापमान में गिरावट आ गई और मौसम में ठंडक घुल गई। इसके कारण लोगों को ठंड का अहसास हुआ, जिससे दोबारा गर्म कपड़े पहनने पड़े। हालांकि पिछले कई दिनों लगातार हो रही तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों ने गर्म कपड़े पहनने छोड़ दिए थे, लेकिन मंगलवार सुबह से ही चली बर्फीली हवाओं ने ठंड में इजाफा कर दिया। तेज हवा के कारण सारा दिन धूल उड़ती रही, जिसने लोगों को काफी परेशान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नमी की मात्रा 55 प्रतिशत और हवा की गति 18 किमी. प्रति घंटा दर्ज की गई। हालांकि तेज हवा से फसलों को नुकसान हो सकता है, क्योंकि जिन फसलों में सिंचाई की गई है, उन फसलों को गिरने का खतरा बना रहेगा। इसलिए मौसम विशेषज्ञों ने किसानों से आह्वान किया है कि वह हवा की गति कम हो, तभी फसलों में सिंचाई करें।
विज्ञापन


रविवार से छाएंगे बादल

अब अगले तीन-चार दिन मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। इसके बाद रविवार से मौसम में बदलाव होगा और बादल छाने की संभावना बनेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम दस डिग्री सेल्सियस रहेगा। वीरवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

तेज हवा से फसलों के गिरने का खतरा है, क्योंकि गेहूं और जौ की फसल में दाना बनना शुरू हो गया है। वहीं सरसों की फसल पकने को तैयार है। अब तीन-चार दिन मौसम साफ रहेगा और उसके बाद बादल छाने की संभावना बनी हुई है।

--डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed