{"_id":"6ad7c17a93557d12e70b230a","slug":"the-municipal-council-will-get-the-citys-faulty-streetlights-repaired-jind-news-c-199-1-sroh1009-162429-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शहर की खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाएगी नगर परिषद, खर्च होंगे 1.9 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शहर की खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाएगी नगर परिषद, खर्च होंगे 1.9 करोड़ रुपये
विज्ञापन
फोटो 20जेएनडी11-न्यू कृष्णा कॉलोनी में हुए जागरण में मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण मिड्ढा, राजकुमार गोय
- फोटो : Samvad
जींद। शहर की सड़कों और गलियों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने के लिए नगर परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए तीन जोन में एक करोड़ 9 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं।
एक साल तक ठेकेदारों की जिम्मेदारी लाइटों का रखरखाव और खराब होने पर समय पर मरम्मत करने की रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए ठेकेदारों के कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए जाएंगे ताकि शिकायत मिलने पर लाइटें जल्द ठीक करवाई जा सकें।
शहर के तीनों जोन में एक साल तक स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव किया जाएगा। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने और लोगों को रात के समय आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नगर परिषद की ओर से जारी टेंडर के अनुसार, जोन-एक में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव पर 32 लाख 16 हजार , जोन-दो में 35 लाख 10 हजार और जोन-तीन में 32 लाख 47 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। तीनों कार्यों की अवधि 365 दिन निर्धारित की गई है। इसके लिए 27 अक्टूबर तक ऑनलाइन बोली जमा की जा सकेगी।
खराब लाइटों से रात में होती है परेशानी
शहर के विभिन्न हिस्सों में स्ट्रीट लाइटें खराब होने या समय पर मरम्मत नहीं होने से रात के समय सड़कें अंधेरे में डूबी रहती हैं। इसका असर पैदल चलने वालों, दोपहिया वाहन चालकों और कामकाज के बाद घर लौटने वाले लोगों पर पड़ता है। अंधेरे के कारण सड़क पर गड्ढे, खुले नाले या रास्ते में आने वाली दूसरी बाधाएं आसानी से दिखाई नहीं देतीं। इससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। कई जगह पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को असुरक्षा महसूस होती है।
समय पर मरम्मत होने से मिलेगी राहत
तीनों जोन में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए अलग-अलग टेंडर जारी होने से शहर की लाइट व्यवस्था को व्यवस्थित तरीके से संभालने में मदद मिलेगी। नियमित रखरखाव और खराब लाइटों की समय पर मरम्मत होने से मुख्य सड़कों, गलियों और सार्वजनिक रास्तों पर रोशनी बेहतर बनाए रखने में सहूलियत होगी। इससे दुकानदारों, राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को रात के समय आने-जाने में राहत मिल सकती है।
वर्जन
तीनों जोन में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जिम्मेदारी ठेकेदारों की रहेगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। लोगों की सुविधा के लिए ठेकेदारों के कर्मचारियों के नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे ताकि शिकायतों का समय पर समाधान हो सके। - डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद जींद

फोटो 20जेएनडी11-न्यू कृष्णा कॉलोनी में हुए जागरण में मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण मिड्ढा, राजकुमार गोय- फोटो : Samvad