फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The main accused absconding in the murder case was caught by the CIA.

Jind News: सीआईए के हत्थे चढ़ा हत्या मामले में फरार मुख्य आरोपी

Sun, 19 Apr 2026 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 19 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The main accused absconding in the murder case was caught by the CIA.
जींद। सीआईए स्टॉफ ने हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मलार निवासी सुखबीर उर्फ सुलेमान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मलार निवासी कुसुम ने 15 मार्च 2025 को एफआईआर में बताया था कि उसकी शादी आठ साल पहले बलराम के साथ हुई थी। पति पानीपत होटल में काम करते थे। वह 15 मार्च को घर पर गांव मलार आया हुआ था। दोपहर को बलराम पशुओं के बाड़े में गया था। वहां पर गांव के ही सुखबीर और मंकुश भी आ गए जहां पर तीनों ने मिलकर शराब पी ली और फिर दोनों ने मिलकर पति की कस्सी से गला काटकर हत्या कर दी।

जब वह पशुबाड़े में पहुंची तो दोनों आरोपी उसे देखकर भाग गए। फिर उसने अंदर देखा तो पति का शव पड़ा था। रंजिश यह थी कि पति को छह माह पहले सुखबीर और मंकुश ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी सुखबीर उर्फ सुलेमान को अशरफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed