फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The light in the underpass is in a bad place, the shadow remains dark

Jind News: अंडरपास में लगी लाइट खराब पड़ी, छाया रहता है अंधेरा

Mon, 18 Mar 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 18 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
The light in the underpass is in a bad place, the shadow remains dark
17जेएनडी02: मिनी बाईपास में खराब लाइटें के कारण छाया अंधेरा। संवाद
जींद। जींद में रोहतक रोड मिनी बाईपास पर अंडरपास के नीचे लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते रात के अंधेरे में बहू, बेटियों का यहां से निकलना खतरे से भरा हुआ है।
विज्ञापन

जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन ने यहां जो लाइट लगाई गई है वह कब की टूटी पड़ी हैं। इसकी देखभाल नहीं की जा रही है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन को इस बारे कई बार अवगत करवाया, मगर कोई असर नहीं हो रहा है। पिछले दिनों इसी रास्ते पर एक दंपती को रात के अंधेरे में नशेड़ियों ने रोककर चोट पहुंचाने की कोशिश की। उनकी स्कूटी को भी चोट पहुंचाई गई। वे बड़ी मुश्किल से डर के साए में अपने घर तक पहुंचे। शायद नगर परिषद प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। यहां पर लाइट लगाई जाए। इस लाइट का खर्च भी ज्यादा नहीं होगा। गोयल ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की कि रोहतक रोड मिनी बाईपास के अंडरपास में जल्द से जल्द लाइट की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि रात के समय राहगीरों को आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो।

17जेएनडी02: मिनी बाईपास में खराब लाइटें के कारण छाया अंधेरा। संवाद

17जेएनडी02: मिनी बाईपास में खराब लाइटें के कारण छाया अंधेरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed