फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The incomplete road has become a problem, with the journey passing through dust and potholes.

Jind News: अधूरी सड़क बनी परेशानी, धूल और गड्ढों में गुजर रहा सफर

Sun, 21 Jun 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The incomplete road has become a problem, with the journey passing through dust and potholes.
21जेएनडी10: जींद सफीदों रोड जिसका निर्माण अटका है। संवाद - फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद
जींद। करीब डेढ़ साल से लंबित जींद-सफीदों हाईवे चौड़ीकरण परियोजना फिर अटक गई है। 59 करोड़ रुपये की लागत से सात मीटर चौड़ी सड़क को दस मीटर चौड़ा किया जाना है लेकिन सड़क किनारे खड़े करीब पांच हजार पेड़ों की कटाई पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध के कारण निर्माण कार्य ठप हो गया है। इस मामले में अब छह जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण में हो रही देरी का खामियाजा प्रतिदिन लगभग 20 हजार वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। जींद से सफीदों के बीच यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है जिस पर रोजाना निजी वाहनों, बसों, ट्रकों और कृषि कार्य से जुड़े वाहनों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर सड़क को दोनों ओर से उखाड़ दिया गया है जिससे मार्ग की चौड़ाई कम हो गई है। वाहनों को एक-दूसरे को पास देने में दिक्कत होती है। गड्ढों से भरी सड़क पर धूल के गुबार के बीच सफर करना वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के अंधेरे में गड्ढे दिखाई भी नहीं देते। दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पर धूल उड़ती रहती है। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। जब तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं होता, तब तक प्रशासन को नियमित रूप से सड़क पर बने गड्ढों का पैचवर्क करवाना चाहिए।
हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका के चलते प्रदेशभर में पेड़ों की कटाई पर अस्थायी रोक लगी हुई है। सफीदों मार्ग पर भी करीब पांच हजार पेड़ों को हटाने के बाद ही निर्माण कार्य आगे बढ़ सकेगा। फिलहाल केवल उन हिस्सों पर काम हो पा रहा है, जहां पेड़ नहीं हैं।
धाना की पंचायत ने वन विभाग के नाम करवाई है 41 एकड़ जमीन
दूसरी ओर, सड़क के दायरे में आने वाले बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर और अन्य ढांचों को हटाने की प्रक्रिया भी अब तक पूरी नहीं हो सकी है। विभागीय स्तर पर शुल्क जमा कराने की बात भी कही जा रही है, लेकिन कार्रवाई लंबित है, जिससे परियोजना में और देरी की आशंका बढ़ गई है। हालांकि प्रतिपूरक वनरोपण के लिए बधाना गांव की पंचायत ने 41 एकड़ जमीन वन विभाग के नाम करवाई है।


बाक्स
सफीदों मार्ग पर पेड़ों की कटाई की जानी है लेकिन हाईकोर्ट ने फिलहाल पेड़ों की कटाई पर अस्थायी रोक लगाई हुई है। ऐसे में निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। अब छह जुलाई को होने वाली सुनवाई के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। बिना मंजूरी के विभाग पेड़ नहीं काट सकता।-पवन ग्रोवर, जिला वन अधिकारी, जींद



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article