फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The importance of love and devotion explained through the story

Jind News: कथा के माध्यम से समझाया प्रेम और भक्ति का महत्व

Sun, 23 Mar 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The importance of love and devotion explained through the story
22जेएनडी22-मां काली शिव शनि मंदिर में आरती करते हुए मुख्य यजमान। संवाद
नरवाना। शहर के धरौदी रोड स्थित मां काली शिव शनि मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाई। कथा के छठे दिन कथावाचक आचार्य संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग रहा।
विज्ञापन

कथावाचक ने इस दिव्य विवाह की कथा का वर्णन करते हुए प्रेम और भक्ति के महत्व को समझाया। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण की रासलीला का वर्णन व उद्धव और गोपियों के संवाद ने भक्तों को भावुक कर दिया। कथा के पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी दिखाई दी। मंदिर के पुजारी रोशन लाल की पाठी ने बताया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लाला पाति राम, कैलाश सिंगला, जियालाल गोयल, अनिता मलिक, अशोक गोयत, दिनेश शर्मा, नकुल शर्मा, पवन शर्मा, सजल गुप्ता ने श्रीमद् भागवत महापुराण का पूजन करवाया गया। पुजारी ने बताया रविवार को मंदिर के पावन प्रांगण में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, नरेश गोयल, गोविंद राय गर्ग और बहुत से भक्ति अलग-अलग शहरों से मां भगवती के पावन भंडारे में पहुंच रहे हैं। महंत अजय गिरी महाराज का भी मुख्य रूप से सानिध्य प्राप्त होगा। इस दौरान तरसेम मोर, गंगा मोर, नन्नामोर, कृष्ण मोर, कुलदीप मोर, मोहनलाल गर्ग, सुखदेव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed