फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The history of the country's independence is incomplete without the sacrifice of Arya Samaj: JP Shoor

आर्य समाज के बलिदान के बिना देश की आजादी का इतिहास अधूरा : जेपी शूर

Sun, 07 Aug 2022 08:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
The history of the country's independence is incomplete without the sacrifice of Arya Samaj: JP Shoor
प्राचार्यों को तिरंगा भेंट करते जेपी शूर। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। तिरंगा हमारे देश की शान है। आजादी के अमृत महोत्सव में डीएवी संस्थाएं बढ़-चढ़कर के भाग लेंगी, क्योंकि देश को आजाद कराने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों में 75 प्रतिशत लोग आर्य समाज और डीएवी के थे। यह बात डीएवी संस्थाओं के राष्ट्रीय निदेशक जेपी शूर ने रविवार को डीएवी स्कूल में आयोजित डीएवी शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य व प्रभारियों को संबोधित करते हुए कार्यशाला में कही। कार्यशाला में जींद, सफीदों, रतिया, जाखल, टोहाना, फतेहाबाद, पुंडरी व असंध की डीएवी संस्थाओं के प्राचार्यों व शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जेपी शूर ने पहले नई शिक्षा नीति पर प्राचार्यों को पाठ पढ़ाया। उसके बाद उन्होंने कहा कि आर्य समाज और डीएवी से संबंधित स्वतंत्रता सेनानियों को पाठ्यक्रम में उचित स्थान देने की जरूरत है। आर्य समाज के बलिदान के बिना देश की आजादी का इतिहास अधूरा है। सरदार भगत सिंह और उनका संपूर्ण परिवार आर्य समाज से संबंध रखता था। लाला लाजपत राय आर्य समाज को अपनी मां कहते थे। भाई परमानंद, वीर सावरकर, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल इत्यादि बहुत से क्रांतिकारियों ने आर्य समाज की शिक्षा दीक्षा लेकर देश के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। डीएवी संस्थाओं के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि देश में 900 से अधिक डीएवी संस्थाएं और उनमें पढने वाले 80 लाख विद्यार्थी अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने डीएवी स्कूल से इसका शुभारंभ किया। उन्होंने सभी प्राचार्यों को तिरंगा भेंट किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रश्मि विद्यार्थी, राजेश कुमार, नीरज शर्मा जाखल, साधना बक्शी पुंडरी, सुखपाल सिंह असंध, माला उपाध्याय टोहाना, मोनिका खन्ना रतिया व सुनीता मदान फतेहाबाद ने विशेष भाग लिया। सभी ने तिरंगा अभियान में भाग लेने का संकल्प किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed