फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The historical Mahabharata period city of Safidon became famous for Ram

Jind News: राममय हुई एतिहासिक महाभारतकालीन नगरी सफीदों

Tue, 23 Jan 2024 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
The historical Mahabharata period city of Safidon became famous for Ram
भव्य राम दरबार धर्म यात्रा निकालते गोभक्त।
सफीदों। एतिहासिक महाभारतकालीन नगरी सफीदों सोमवार को राममय हो गई, जिधर भी देखो श्रीराम पताका व रामभक्तों की टोलियां ही दिखाई पड़ रही थी। वहीं श्रीराम भजनों की धुन कहीं ना कहीं से रह-रहकर कानों में पड़ रही थी। इस दिन को लेकर इन नगरी के लोग बेहद उत्साहित थे और इस दिन के लिए उन्होंने व्यापक तैयारियां की हुई थी। कहीं शोभायात्रा निकली, कहीं श्री राम परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा हुई तो वहीं अनेक स्थानों पर भंडारे व प्रसाद वितरण हुआ। अपने रामलला के आगमन की खुशी में जिससे जो बन पड़ रहा था वह कर रहा था। नगर का मुख्य कार्यक्रम एतिहासिक नागक्षेत्र सरोवर मंदिर प्रांगण में हुआ। यहां पर अखंड़ रामायण के पाठ का आयोजन हुआ। इसके अलावा यहां पर भजन-कीर्तन के उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसके साथ-साथ यहां पर अयोध्या में हो रहे प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव प्रसारण भी एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। वहीं नगर के श्रीराम मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, गीता मंदिर, राधेश्याम मंदिर, लैय्या धर्मशाला, खाटू श्याम मंदिर के अलावा अनेक मंदिरों में भी रामायण पाठ, भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। नगर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री सतनारायण मंदिर में श्रीराम परिवार की स्थापना की गई। स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रतिमाओं की परिक्रमा करवाई गई। इसके अलावा अग्रवाल वैश्य समाज के तत्वावधान में नगर के महाराजा अग्रसैन चौक को भी दुल्हन की तरह से सजाया गया और वहां पर दीपोत्सव किया गया। लोगों ने भी रात्रि में अपने घरों में दीपमाला करके माहौल को दीपावली जैसा बना दिया और जमकर आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed