फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The government should take a quick decision in the interest of temporary employees: Sarva Karamchari Sangh

कच्चे कर्मचारियों के हित में जल्द निर्णय ले सरकार : सर्व कर्मचारी संघ

Fri, 31 Jul 2026 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The government should take a quick decision in the interest of temporary employees: Sarva Karamchari Sangh
30जेएनडी08: मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी करते हुए। संवाद
जींद। वर्षों से सेवाएं दे रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर वीरवार को सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीटीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों के हित में जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन

संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा और जिला सचिव सन्नी डागर ने कहा कि प्रदेश के सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में कच्चे कर्मचारी लंबे समय से स्थायी कर्मचारियों के समान जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उन्हें नियमितीकरण का लाभ नहीं मिल सका है। इससे कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के 23 और 31 दिसंबर 2025 के फैसलों तथा सर्वोच्च न्यायालय की ओर से अप्रैल, जून और जुलाई 2026 में दिए गए निर्णयों के साथ-साथ वर्ष 1993 से 2014 तक सरकार की नियमितीकरण नीतियों के आधार पर पात्र कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने मांग रखी कि जो कर्मचारी प्रत्येक वर्ष 240 दिन की सेवा पूरी करते हुए दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, उन्हें तत्काल नियमित किया जाए। इसके अलावा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) को समाप्त कर उसके माध्यम से लगे कर्मचारियों और अन्य अनियमित और हटाए गए कर्मचारियों को संबंधित विभागों में समायोजित कर नियमित किया जाए।

नियमितीकरण होने तक सभी कच्चे कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत के तहत वेतन, भत्ते, मेडिकल सुविधा, एलटीसी, अवकाश और अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed