Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The glitter of Chinese fairy lights has faded, while earthen lamps have brought new light to the lives of potters.

Jind News: चीनी लड़ियों की चमक फीकी, मिट्टी के दीयों से रोशन हुई कुम्हारों की जिंदगी

Fri, 06 Nov 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The glitter of Chinese fairy lights has faded, while earthen lamps have brought new light to the lives of potters.
जुलाना। मिट्टी के चाक पर घूमते हाथ, आकार लेते दीये और आंखों में बेहतर कमाई की उम्मीद। कभी चीनी लड़ियों और रंग-बिरंगी फैंसी लाइटों के बढ़ते चलन ने कुम्हारों के पुश्तैनी कारोबार की रफ्तार थाम दी थी। दिनभर मेहनत करने के बावजूद परिवारों के लिए घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया था। इस दिवाली बाजार की तस्वीर कुछ बदली हुई नजर आ रही है। बाजार में मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ी है। कुम्हारों के जीवन में फिर से उम्मीद की रोशनी जगाई है।
विज्ञापन


कारीगर गांव पोखड़ी निवासी मुकेश रानी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में चीनी लाइटों के बढ़ते चलन के कारण मिट्टी के दीयों की मांग काफी घट गई थी। मेहनत और लागत अधिक होने के बावजूद कमाई बेहद कम रह गई थी। कई बार तैयार दीये भी नहीं बिक पाते थे।
विज्ञापन

ऐसे में परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता था। इस बार स्वदेशी सामान के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने से उनका काम पिछले वर्षों के मुकाबले करीब दोगुना हो गया है। इससे परिवार को अच्छी आमदनी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली के लिए तैयार किए 70 हजार दीये
मुकेश रानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को 44 हजार मिट्टी के दीये उपलब्ध कराए थे। इसके अलावा उन्होंने दिवाली के लिए करीब 70 हजार मिट्टी के दीये तैयार किए हैं। मुकेश पिछले 10 वर्षों से मिट्टी के दीये बनाने का काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि दीये बनाने के लिए आसपास के गांवों से मिट्टी मंगवानी पड़ती है। एक डंपर चिकनी मिट्टी उनके घर तक पहुंचाने के लिए 2,500 से 3,000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

चीनी लड़ियों की बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत गिरावट
सामाजिक कार्यकर्ता अंतिमा भारद्वाज ने बताया कि इस बार बाजार में चीनी लड़ियों की बिक्री में करीब 30 से 40 प्रतिशत तक गिरावट आई है। लोग मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां और स्वदेशी झालरें खरीद रहे हैं। मिट्टी के दीये खरीदना केवल परंपरा निभाना नहीं है। इससे उन परिवारों को भी रोजगार मिलता है, जिनकी आजीविका मिट्टी के बर्तनों और दीयों पर निर्भर है।

दीये हमारी संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा
डॉ. हर्षिता ने बताया कि मिट्टी के दीये हमारी संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा हैं। इनका इस्तेमाल पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर विकल्प है। चीनी लाइटें खराब होने पर इलेक्ट्रॉनिक और प्लास्टिक कचरा बढ़ाती हैं। वहीं मिट्टी के दीये प्राकृतिक सामग्री से तैयार होते हैं।


लोकल फॉर वोकल से कुम्हारों को मिली नई उम्मीद
पूनम रानी ने बताया कि दिवाली पर मिट्टी के दीये जलाने की परंपरा सदियों पुरानी है। घर में दीयों की रोशनी शुभ मानी जाती है। कुछ साल पहले तक लोग सजावट के लिए चीनी लड़ियों को अधिक पसंद करते थे। अब प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल अभियान के साथ स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इसका फायदा मिट्टी के दीये बनाने वाले कुम्हारों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed