Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
The fourth accused was also arrested by the police on the charge of firing with the intention to kill
{"_id":"67d087d24d110081a40be807","slug":"the-fourth-accused-was-also-arrested-by-the-police-on-the-charge-of-firing-with-the-intention-to-kill-jind-news-c-199-1-sroh1009-131329-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जान से मारने की नियत से गोली चलाने के आरोप में चौथा आरोपी भी चढा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जान से मारने की नियत से गोली चलाने के आरोप में चौथा आरोपी भी चढा पुलिस के हत्थे
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी05: पुलिस गिरफ्त में अंश को पिस्तोल उपलब्ध करवाने का आरोपी। पुलिस प्रवक्ता
Link Copied
जींद। शिव कालोनी में भाजपा नेता के परिवार पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने डूमरखां कलां निवासी अमरजीत को गिरफ्तार किया है। अमरजीत ने ही मुख्यारोपी अंश को अवैध पिस्तोल उपलब्ध करवाई थी। इस मामले में पहले तीन आरोपियों शिव कॉलोनी निवासी प्रवीन व अंश और रामराय निवासी अमरजीत को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि आठ मार्च की शाम को न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी रचना लड़ाई-झगड़े व गन शाॅट से लगी चोट के कारण नागरिक अस्पताल में दाखिल हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम सिविल अस्पताल में रचना और उसके परिवार के सदस्यों से मिली थी। यहां पर पीड़िता के बेटे रवि ने पुलिस की टीम को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर को करियाना की दुकान पर सामान लेने गया था तो अंश उर्फ लक्की निवासी शिव कॉलोनी ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पहले भी अंश की उसके भाई नरेंद्र के साथ तेज बाइक चलाने के कारण कहा सुनी हुई थी। उस समय भी अंश और उसके दोस्तों ने उस पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी थी। उसने घर आकर इस बारे में परिवार को बताया तो वह अपने भाई विवेक शर्मा, नरेंद्र व उसकी मां रचना के साथ उसके चाचा रमेश के घर की तरफ जा रहे थे। जब वह उसके चाचा रमेश के घर के बाहर पहुंचे तो अंश के पिता प्रवीन चाचा दीपक और अंश के बडे़ भाई हर्ष ने उन्हें घेर लिया और डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान भी अंश भी दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया और जान से मारने की नियत से फायर किया। निशाना गलत होने पर उसके छर्रे उसकी मां लगे। फिर उसके दोस्त ने उसके भाई विवेक पर जान से मारने की नियत से फायर किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया 315 बोर का अवैध पिस्तोल भी बरामद किया था। इसमें पुलिस ने अंश को रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान अवैध पिस्तोल उपलब्ध कराने के आरोप में डूमरखां निवासी अमरजीत का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।