{"_id":"68584cb90d1375cfb2075506","slug":"the-fourth-accused-of-shooting-a-shopkeeper-and-looting-25-lakhs-has-been-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-136718-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दुकानदार को गोली मारकर ढाई लाख लूटने का चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दुकानदार को गोली मारकर ढाई लाख लूटने का चौथा आरोपी गिरफ्तार
Mon, 23 Jun 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
जींद। नरवाना शहर के धौला कुआं पर किराना दुकानदार को गोली मारकर ढाई लाख रुपये लूटने के चौथे आरोपी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली की सुल्तानपुरी निवासी नसीब उर्फ पप्पू के तौर पर हुई है। अब जिला पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली से लाएगी।
13 जून को शहर के धौला कुआं के पास तीन-चार बदमाश दुकान में घुसकर दुकानदार सौरभ पर गोली चलाकर उसकी दुकान से रुपयों का बैग लेकर फरार हो गए। इसके बाद व्यापारी सौरभ को परिजनों ने नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे हिसार रेफर कर दिया।
शहर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अकिंत, लक्ष्य और दो अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। इसके बाद 15 जून सुबह सीआईए और लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोपी तीन बदमाशों के साथ सिरसा ब्रांच नहर नरवाना के पास मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
सीआईए ने बदमाशों को हथियारों समेत आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो पुलिस पर फायर कर दिए थे। अपने बचाव में जवाबी कार्रवाई की तो तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। सीआईए ने तीनों युवकों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आया गया, जहां से तीनों को नागरिक अस्पताल जींद में रेफर कर दिया गया था। इनमें से एक आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं गया था। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने कहा कि उनके पास यह सूचना आई है। इसको लेकर उनकी टीम भी जांच में जुटी हुई है।