फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The first rain of the year brought relief from dry winter, nectar for crops.

Jind News: साल की पहली बारिश ने सूखी सर्दी से दिलाई राहत, फसलों के लिए अमृत

Thu, 01 Feb 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 01 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
The first rain of the year brought relief from dry winter, nectar for crops.
31जेएनडी15 : सुबह साढ़े दस बजे हुई हल्की बारिश के बीच से गुजरते लोग व वाहन। संवाद
जींद। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बुधवार को साल की पहली हल्की बारिश होने से लोगों को सूखी ठंड से राहत मिली है। जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी के भाव देखे गए। इस बारिश से फसलों खासकर गेहूं व सरसों की फसल को काफी लाभ होगा। बुधवार को अधिकतम तापमान में 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। बारिश होने से हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को ही गहरी धुंध शुरू हो गई थी, जो सुबह नौ बजे तक जारी रही। साढ़े दस बजे के आसपास तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। गरज के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इस साल अब तक बारिश नहीं हुई थी, जिसकी वजह से सर्दी में लोग वायरल की चपेट में आ रहे थे। यह हल्की बारिश गेहूं और सरसों की फसल के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी बारिश की संभावना है। इस दौरान 10 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञानी ने अगले दो से तीन दिन तक फसल की सिंचाई और स्प्रे रोकने की सलाह दी है। पिछले डेढ़ महीने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी। तापमान भी काफी नीचे चल रहा था। फसलों पर ठंड का असर साफ दिखाई देने लगा था। मौसम के करवट लेने के बाद हुई बूंदाबांदी से किसानों को कुछ राहत मिली है। बूंदाबांदी फसलों के लिए फायदेमंद है। कृषि विज्ञानी ने किसानों को सलाह दी कि वे अपने खेतों की नियमित रूप से निगरानी रखें। मौसम गेहूं में पीला रतुआ और सरसों में सफेद रतुआ के अनुकूल बना हुआ है। सरसों में चेपा रोग लग सकता है, इसलिए सफेद रतुआ और चेपा के लक्षण दिखे तो तुरंत कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क करें और वैज्ञानिकों के सुझाव पर दवा का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक व दो फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। चार फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। पश्चिम विक्षोभ के कारण बुधवार और वीरवार को हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 14 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज गति से हवा चलेगी। फिलहाल फसलों की सिंचाई व कीटनाशकों का छिड़काव रोंक दें। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा।

31जेएनडी15 : सुबह साढ़े दस बजे हुई हल्की बारिश के बीच से गुजरते लोग व वाहन। संवाद

31जेएनडी15 : सुबह साढ़े दस बजे हुई हल्की बारिश के बीच से गुजरते लोग व वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed