फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The farmers wrote 'Mann ki Baat' in a letter to the Prime Minister

किसानों ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी में लिखी ‘मन की बात’

Tue, 29 Dec 2020 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
The farmers wrote 'Mann ki Baat' in a letter to the Prime Minister
प्रधानमंत्री के नाम लिखे गए पत्र को दिखाते किसान व खाप प्रतिनिधि। संवाद - फोटो : Jind
जींद/उचाना/नरवाना। कृषि कानूनों के विरोध में एक महीने से दिल्ली सीमा पर किसान आंदोलन जारी है। वहीं पिछले पांच दिन से जिले के किसान बद्दोवाल और खटकड़ टोल पर डटे हैं। इस दौरान टोल फ्री करवाए गए हैं। मंगलवार को उचाना के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी में मन की बात लिखकर कानून वापस लेने की मांग की है। किसानों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन

टोल के पास धरने पर बैठे किसानों ने फैसला लिया है कि क्षेत्र में 12 खाप पंचायत हैं। खाप प्रतिनिधि चिट्ठियां लिखेेंगे। सर्व जातीय दाडन खाप चबूतरा पालवां के महासचिव आजाद पालवां व सर्व जातीय खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान बरसोला ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के लोगों के साथ अपने मन की बात कह सकते हैं, लेकिन किसानों के मन की बात नहीं सुन रहे हैं। अब किसानों ने अपने मन की बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए डाक का सहारा लिया है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन बना जन आंदोलन : बूटर
कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर हाईवे पर खटकड़ गांव से आगे टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी है। पंजाब में किसान संगठन के प्रधान हरभजन सिंह बूटर पटियाला ने कहा कि अब किसान आंदोलन जन आंदोलन बन चुका है। किसान आंदोलन में प्रदेश की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि सारी उम्र कोई सत्ता में नहीं रहता है। लोगों की आवाज भगवान की आवाज होती है। केंद्र सरकार को जल्द ही कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed