{"_id":"637524815ba93a78fa6d8665","slug":"the-family-had-gone-to-salasar-to-visit-the-thieves-took-away-the-jewelery-and-cash-by-breaking-the-lock-of-the-house-jind-news-rtk6636575185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शन करने सालासर गया था परिवार, घर का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए जेवर और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शन करने सालासर गया था परिवार, घर का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए जेवर और नकदी
विज्ञापन
जींद। शहर की इंदिरा कालोनी निवासी एक परिवार सालासर दर्शन के लिए गया था। इसका लाभ उठाते हुए चोरों रात में उसके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेट ले गए। शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के आरा रोड स्थित इंदिरा कालोनी निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 14 नवंबर को वह अपने परिवार के साथ सालासर दर्शन के लिए गया था। अगले दिन सुबह सात बजे उसके पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर में चोरी हो गई है और घर का ताला टूटा पड़ा है। जब वह दोपहर बाद घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी और दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। उसने जब सामान की जांच की तो पता चला कि अलमारी में रखे हुए 15 सोने के आभूषण और नकदी गायब मिली। आरोप लगाया कि चोर गली के रास्ते से गेट का ताला तोड़कर मकान के अंदर घुसे और घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर सभी कमरों के ताले तोड़कर सामान उठा ले गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाकर दरवाजे और अन्य जगहों से फिंगर प्रिंट लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-ओमप्रकाश, जांच अधिकारी, शहर थाना पुलिस।
विज्ञापन
दुकान की दीवार तोड़कर रुपये और घी चोरी
जींद। पुराने बस अड्डे के सामने स्थित किराने की दुकान की दीवार 14 नवंबर की रात तोड़कर चोर गल्ले से आठ हजार रुपये और दस किलोग्राम घी चोरी कर ले गए। दुकानदार संजय ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पुराने बस अड्डे के सामने उसकी किराने की दुकान है। 14 नवंबर की रात वह दुकान को बंद करके घर चला गया था। अगले दिन सुबह आया तो देखा कि दुकान की पिछली दीवार तोड़कर सुराख बनाई गई है। अंदर जाकर सामान जांच की तो गल्ले का लॉक टूटा था और उसमें रखे आठ हजार रुपये नहीं थे। पांच-पांच किलोग्राम की घी की पीपी गायब मिली। जांच अधिकारी एचसी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो दुकानों के गल्ले से 27500 रुपये चोरी
जींद। ललित खेड़ा बस अड्डे के पास स्थित सीएससी और किराना की दुकान से चार 27 हजार 500 रुपये चोरी कर ले गए। ललित खेड़ा निवासी सुखबीर सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उनके गांव का ही आनंद ललित खेड़ा बस अड्डे पर दुकान चलाते हैं। वह सीएससी सेंटर और आनंद किराने की दुकान चलाता है। 14 नवंबर की रात को दोनों अपनी दुकानों को अच्छी तरह से बंद करके गए थे। अगले दिन सुबह जब दुकान खोली तो देखा कि दुकान की छत टूटी थी। उसके सीएससी के गल्ले से 25 हजार रुपये और आनंद की दुकान के गल्ले से 2500 रुपये गायब मिले। जांच अधिकारी एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।