फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The examination was peaceful on the first day at all 54 centers.

Jind News: पहले दिन सभी 54 केंद्रों पर रही शांतिमय हुई परीक्षा

Tue, 27 Feb 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 27 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
The examination was peaceful on the first day at all 54 centers.
27जेएनडी22 : परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों में जाती छात्राएं। संवाद
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। मंगवार को 12वीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस और दसवीं कक्षा की पंजाबी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान किसी भी छात्र को नकल करते हुए नहीं पाया गया। उड़नदस्ता ओमप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा को लेकर नरवाना में 17, सफीदों में 11, उचाना में सात तो जींद में 26 परीक्षा केंद्र बने थे। वहीं परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। केंद्रों के बाहर धारा 144 लगी रही। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के पास मौजूद फोटो स्टेट की दुकानों को पूरी तरह से बंद रखा गया।
विज्ञापन

नकल पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सीसीटीवी कैमरों तथा प्रश्नपत्रों पर क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया है। प्रश्नपत्रों पर अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यूआर कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर भी अंकित किए गए हैं।
विज्ञापन

इससे यदि कोई परीक्षार्थी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी व अन्य कोई प्रश्नपत्र की फोटो खींचेगा तो तुरंत पता लग जाएगा कि प्रश्नपत्र कहां से आउट हुआ है एवं किस परीक्षार्थी का है। इससे परीक्षा के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर लगाम लगाई जा सकेगी। यदि किसी परीक्षा केंद्र से पेपर आउट होने का मामला पाया जाता है तो उस केंद्र के अधीक्षक, पर्यवेक्षक एवं अन्य स्टाफ के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed