{"_id":"681291495f77376ddc060409","slug":"the-exam-results-of-students-of-all-non-nep-courses-should-be-released-rahul-jind-news-c-199-1-jnd1002-133923-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी नॉन एनईपी कोर्स के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया जाए : राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी नॉन एनईपी कोर्स के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया जाए : राहुल
Thu, 01 May 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 01 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष राहुल कक्कड़ ने बताया कि स्पेशल चांस को लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी की जाए, क्योंकि विद्यार्थी परिषद की मांग पर कुलपति ने इस मांग को मान लिया था। इसको लेकर अब तक कोई भी अधिसूचना जारी नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि कॉलेज और विश्वविद्यालय में चल रहे सभी नॉन एनईपी कोर्स के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया जाए। विद्यार्थियों का रिवॉल्यूशन रिजल्ट नहीं आने के कारण वह आगे एडमिशन नहीं ले पाएंगे। बीए एलएलबी एएनईपी कोर्स की डीएमसी भी जारी की जाए। विश्वविद्यालय के 40 विद्यार्थी को अगले साल पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला लेना है। डीएमसी नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों स्कॉलरशिप के पैसे भी रुक गए हैं। अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना देने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर प्रतीक शर्मा, रवि जोशी, किरण, भरत, मयंक, रोहन सैनी भी मौजूद रहे।