{"_id":"62bb4ad872fa4217ba27e11a","slug":"the-elders-of-pipaltha-complained-to-the-dc-in-the-name-of-the-cm-for-not-getting-the-pension-for-nine-months-jind-news-rtk650858184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह से पेंशन नहीं मिलने पर पीपलथा के बुजुर्गों ने डीसी को दी सीएम के नाम शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह से पेंशन नहीं मिलने पर पीपलथा के बुजुर्गों ने डीसी को दी सीएम के नाम शिकायत
विज्ञापन
डीसी कार्यालय के बाहर पेंशन नहीं मिलने की जानकारी देते बुजुर्ग।
- फोटो : Jind
जींद। नौ माह से पेंशन नहीं मिलने पर पीपलथा गांव के बुजुर्गों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम शिकायत डीसी डॉ. मनोज कुमार को दी और पेंशन दिलाने की मांग की। बुजुर्गों ने कहा कि वे कई बार अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन पेंशन नहीं मिल रही है।
बुजुर्गों ने कहा कि गांव में एक दर्जन से ज्यादा बेसहारा महिलाओं और बुजुर्गों को पिछले नौ महीने से पेंशन नहीं मिल रही है। इसके चलते उनको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में बुजुर्गों ने बताया कि वह पहले भी तीन बार संबंधित अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता है। जिसके चलते उनको अब तक पेंशन नहीं मिल पाई। उन्होंने पेंशन दिलवाने की मांग को लेकर शिकायत के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनकी पेंशन शीघ्र दिलवाई जाए, ताकि वह अपना खर्च आसानी से चला सकें। हालांकि डीसी ने बुजुर्गो को इस मामले में उचित कार्रवाई का अश्वासन दिया।
इस बारे में समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी ने बताया कि सभी बुजुर्गों को पेंशन समय पर दी जा रही है। जिन बुजुुर्गों के परिवार पहचान पत्र में आमदनी ज्यादा दिखाई गई है, केवल उनकी ही पेंशन रुकी हुई है।