फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The dispute over pigs turned into animals... and tore humanity to shreds

Jind News: सुअर के विवाद में बना जानवर... और इंसानियत कर दी तार-तार

Tue, 29 Apr 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 29 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The dispute over pigs turned into animals... and tore humanity to shreds
जींद। 21 अप्रैल की रात महिला से सामूहिक दुष्कर्म और उसकी 5 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि सूअर काटने को लेकर महिला के पति से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को पीड़ित महिला का पति सूअर खरीदकर लाया था। वह सूअर पकाकर खाना चाहता था। तभी वहां आरोपी हमीद खान आ गया। वह सूअर काटने की जिद करने लगा। महिला के पति ने विरोध किया तो दोनों में मारपीट हो गई। इस दौरान हमीद ने काफी मारपीट की थी।
विज्ञापन

मामला पुलिस के पास पहुंचा था। हालांकि थाने में दोनों में समझौता हो गया। लेकिन, हमीद का गुस्सा शांत नहीं हुआ। सोमवार की रात वह अपने तीन साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा। वह घर में अकेले सो रही महिला को घसीटकर रेलवे लाइन के पास ले गया और सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची के चिल्लाने पर आरोपियों ने उसे भी पकड़ लिया। आरोपियों ने बेरहमी से मासूम के साथ भी दुष्कर्म किया फिर गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कब्र से निकलवाया था शव

21 अप्रैल की रात वारदात के बाद से महिला बेसुध थी, जबकि उसकी बेटी मृत मिली थी। परिजनों ने बिना किसी को सूचना दिए शव दफना दिया था। 23 अप्रैल को सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने होश में आने पर बस्ती के शिवा, हमीद, बीरू व एक नाबालिक पर दुष्कर्म और बेटी की हत्या के आरोप लगाए थे। 24 अप्रैल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में मासूम का शव निकालकर खानपुर मेडिकल में पोस्टमार्टम कराया गया।




-पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। तीनों आरोपियों का रिमांड पूरा होने पर अदालत के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

-अमित कुमार, प्रवक्ता, पीआरओ एसपी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed