{"_id":"668f0d635df15517a7029454","slug":"the-department-has-geared-up-for-smooth-and-clean-drinking-water-supply-jind-news-c-199-1-jnd1001-119746-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सुचारु और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए विभाग ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सुचारु और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए विभाग ने कसी कमर
Thu, 11 Jul 2024 04:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी09: सरपंचों के साथ मीटिंग करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। स्रोत विभाग
जींद। जल जीवन मिशन के तहत गांव में हर घर तक साफ स्वच्छ व पर्याप्त मात्रा में पेयजल पहुंचाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कमर कस ली है। इसके तहत जिले के सभी उपमंडल अभियंताओं द्वारा प्रतिदिन 10-10 गांव के सरपंचों के साथ बैठक करके स्वच्छ पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। जींद में उपमंडल अभियंता रणवीर सिंह, उचाना उपमंडल अभियंता सुनीता और कनिष्ठ अभियंता नरेश जागलान खंड समन्वयक कुशल शर्मा समेत कई गांवों के सरपंचों ने भाग लिया।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया की विभाग की ओर से प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन कई बार पाइपलाइन लीकेज अस्वच्छ कनेक्शन व खुले चल रहे नलों के कारण कुछ जगह पर ग्रामीणों को स्वच्छ व प्रर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता। इसको लेकर ग्रामीणों व कुछ सरपंचों की ओर से विभाग को शिकायत की जाती रही है। अब विभाग ने उपमंडल अनुसार प्रतिदिन 10-10 गांव के सरपंचों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने का कार्य शुरू किया है।
सरपंचों का कहना है कि विभाग इस मामले में सख्त कार्रवाई करें। उपमंडल अभियंताओं की ओर से सरपंचों को आश्वासन दिया कि विभाग ग्राम पंचायत के साथ मिलकर प्रत्येक गांव में अभियान चलाएगा। इस दौरान खुले चल रहे नल वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया जाएगा। यदि फिर भी उन्होंने अपने नलों पर टेप नहीं लगाया तो ऐसे कनेक्शनों को काट दिया जाएगा।