फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The country's economy has strengthened under the leadership of the Prime Minister: Raju Mor

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था हुई मजबूत : राजू मोर

Tue, 27 Jun 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 27 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
The country's economy has strengthened under the leadership of the Prime Minister: Raju Mor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलेभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को सुना। पिल्लूखेड़ा मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ये कार्यक्रम देखा।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सिखाया कि किस प्रकार अपने बूथ को जीत कर चुनाव जीता जा सकता है और किस प्रकार अपने बूथ को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। दुनिया में भारत का वर्चस्व बढ़ा है। मोदी की दुनियाभर में बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी परेशान हैं। मोदी को हराने के लिए विरोधी इकट्ठे हो रहे हैं और महागठबंधन बनाने की बात कर रहे हैं। इसके बावजूद वे मोदी को नहीं हरा पाएंगे और लगातार तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की सरकार बनेगी। हरियाणा में भी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के दम पर लोकसभा की सभी 10 सीट भाजपा जीतेगी। भाजपा बूथ स्तर तक अपने संगठन को मजबूत बना रही है और पन्ना प्रमुख बनाए हुए हैं। जबकि कांग्रेस प्रदेश में अपना संगठन तक नहीं बना पा रही है। हरियाणा में भी लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। चुनाव कभी भी हो, भाजपा कार्यकर्ता तैयार है। इस मौके पर मंडल के प्रभारी डॉ. पुष्पा तायल, मंडल महामंत्री मुकेश लुदाना, महेंद्र कालवा, राजबीर रोहिल्ला, धर्मबीर भागखेड़ा, सुरेश देशवाल, रणबीर बनियाखेड़ा, दलबीर, सुरेश मोरखी, नारायणदत्त शर्मा, मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed