फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   the city is facing the brunt of the haste of the people and the management of the officials

लोगों की जल्दबाजी व अधिकारियों के कुप्रबंधन का खामियाजा भुगत रहा शहर

Wed, 21 Jul 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
the city is facing the brunt of the haste of the people and the management of the officials
रोहतक रोड पर सड़क धंसने के बाद की गई खुदाई। अमर उजाला। - फोटो : Jind
बारिश के बाद अमरूत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन की जगह सड़क धंसने के मामले अब रोज सामने आ रहे हैं। सबसे अधिक भयावह स्थिति रोहतक रोड की है। यहां करीब 35 फुट गहरे पाइप लाइन डाली गई है और अब तक करीब दस जगह से सड़क धंस चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा सफीदों रोड पर दो जगह व जेडी-सात पर भी 50 फुट से अधिक लंबाई तक सड़क धंस चुकी है। इतना ही नहीं अभी बारिश होने पर यहां और भी सड़क धंसने की आशंका है। यह सब अधिकारियों के कुप्रबंधन व लोगों की जल्दबाजी के कारण हुआ है। अब इसका खामियाजा पूरा शहर भुगत रहा है।
विज्ञापन

हालांकि अमरूत परियोजना में काम बहुत ही धीमी गति से हुआ। इसके चलते ही लोगों को परेशानी उठानी पड़ी और खोदी गई सड़क को बनाने के लिए बार-बार आंदोलन हुए। यही कारण है कि इन सड़कों पर खुदाई के बाद डाली गई मिट्टी सही प्रकार से जमी नहीं थी कि इससे पहले ही सड़क बना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब नौ करोड़ रुपये पर फिरा पानी
सफीदों रोड, जेडी-सात व रोहतक रोड पर करीब नौ करोड़ रुपये से सड़क दोबारा बनाई गई हैं। यह तीनों ही सड़क अभी बनकर तैयार ही हुई थी कि बारिश का मौसम आ गया और सड़क धंसनी शुरू हो गई। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर का कहना है कि अमरूत योजना की पाइप के कनेक्शन में दिक्कत के कारण ऐसा हुआ है।
पीडब्ल्यूडी ने किए हाथ खड़े, नगर परिषद बनवाए सड़क
जिन तीनों सड़कों पर मिट्टी धंसने की दिक्कत आ रही है, यह पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की हैं। हालांकि इनके नीचे से पाइप लाइन नगर परिषद ने डाली है। ऐसे में अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर का कहना है कि वे इतनी अधिक जगहों से टूटी हुई सड़कों की मरम्मत नहीं करवा सकते। यह सड़क नगर परिषद को ही बनानी पड़ेंगी।
हादसे की बनी आशंका
जिस प्रकार से रोहतक रोड पर सड़क धंस रही है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन द्वारा रोहतक बाईपास व जेडी-सात के पास से बंद कर दिया है। ऐसे में इस सड़क पर फिलहाल भारी वाहन नहीं चल पा रहे हैं।

कई स्तर पर हुई गड़बड़ी : विशेषज्ञ
परियोजना में कई स्तर पर गड़बड़ी हुई है। सबसे पहले पाइप लाइन डालने के बाद परतों में मिट्टी डालकर इसे ठीक प्रकार से बैठाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। एक साथ मिट्टी डाली गई। इससे अब मिट्ठी बैठना तय है। नियमानुसार मिट्टी को प्राकृतिक तरीके से बैठने के लिए कम से कम तीन मानसून का समय चाहिए। लोगों ने सड़क जल्दी बनाने का दबाव बनाया और इसके परिणाम अब सबके सामने है।
- बलराज सिंगला, सेवानिवृत्त एमई, जींद नगर परिषद।
वर्जन-
बहुत अधिक गहरी पाइप लाइन होने के कारण यह समस्या आई है। कुछ जगह पर सड़क धंसी है। इसे ठीक करवाया जा रहा है। लोगों को जल्द ही असुविधा से राहत मिलेगी।
भूपेंद्र सिंह, एमई, जींद नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed