{"_id":"604faf1f8ebc3e8ca25448a8","slug":"the-brother-of-the-magician-who-came-to-show-the-game-of-magic-turned-out-to-be-a-crook-when-the-cia-arrived-to-catch-him-an-aerial-fire-jind-news-rtk600071573","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादू का खेल दिखाने आए जादूगर का भाई निकला बदमाश, सीआईए पकड़ने पहुंची तो किया हवाई फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादू का खेल दिखाने आए जादूगर का भाई निकला बदमाश, सीआईए पकड़ने पहुंची तो किया हवाई फायर
विज्ञापन
गांव बसीनी में घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ करती सीआईए की टीम। संवाद
- फोटो : Jind
गांव बसीनी में खेल दिखाने आए जादूगर का भाई बदमाश निकला। उसे पकड़ने के लिए आई सीआईए सोनीपत की टीम के साथ उसकी मुठभेड़ हो गई। मामले की सूचना मिलते ही जींद सीआईए टीम व सदर एसएचओ संजय कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। खेतों में से भाग रहे बदमाश ने सीआईए टीम पर हवाई फायर भी किए, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार किया गया गोहाना के आर्य नगर निवासी आरोपी मोहन उर्फ मोनू के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या व लूट की वारदात भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत से अनुमति लेकर जादूगर अजय उर्फ सोनू बाबा मुंगिपा दिव्यांग गोशाला गांव गुंजार हिसार के लिए चंदा एकत्रित करने के लिए जादू का देख दिखा रहा था। इस दौरान उसका बदमाश भाई मोहन उर्फ मोनू भी उसके साथ आया हुआ था। सोमवार को गांव बसीनी के प्राथमिक स्कूल में सुबह खेल शुरू होने से पहले ही फोन लोकेशन के माध्यम से सीआईए सोनीपत टीम मौके पर पहुंची तो बदमाश मोहन अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर भागने लगा। इस दौरान उसकी बाइक पंक्चर हो गई। उन्होंने बाइक को वहीं पर छोड़कर खेतों में से भागने लगे। ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों ने सीआईए टीम को डराने के लिए हवाई फायर भी किए, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। सफीदों पुलिस ने आरोपी के भाई जादूगर अजय उर्फ सोनू और उसके दोस्तों को भी पूछताछ के लिए हिरासत मेें लिया है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, लेकिन तब-तक सोनीपत टीम आरोपी मोहन उर्फ मोनू व उसके दोस्त को काबू करके ले जा चुकी थी। फायरिंग होने का मामला उनके सामने नहीं आया है। फिलहाल सोनीपत सीआईए टीम द्वारा सफीदों पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। जादूगर के भाई सोनू व उसके दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन वह अपराधी नहीं है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
संजय कुमार, शहर थाना प्रभारी, सफीदों।

गांव बसीनी में पंक्चर होने के बाद खड़ी बदमाशों की बाइक। संवाद - फोटो : Jind

पुलिस की हिरासत में जादूगर सोनू और उसके दोस्त। संवाद - फोटो : Jind