फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The body of a missing youth was found in a pond 150 meters away from his house

Jind News: घर से 150 मीटर दूर तालाब में मिला लापता युवक का शव

Thu, 11 Sep 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The body of a missing youth was found in a pond 150 meters away from his house
11जेएनडी36-संदीप का फाइल फोटो।
जींद। ईंटल खुर्द से लापता हुए युवक का शव तीसरे दिन बाद वीरवार को उसके घर से 150 मीटर दूर तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पोस्टमार्टम के लिए शव को मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया। अब शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

ईंटल खुर्द निवासी 25 वर्षीय संदीप नौ सितंबर को घर से रात को फोन पर बात करते हुए घर से निकला था लेकिन उसके कुछ ही देर बाद उसका फोन बंद हो गया। परिजनों ने उसे आसपास व पूरे गांव में ढूंढा लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इसके बाद अगले दिन बुधवार को परिजनों ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वीरवार दोपहर को युवक का शव गांव के ही तालाब में मिला। हालांकि छह अगस्त को मृतक के परिजनों के साथ गांव के ही कुछ लोगों का झगड़ा हुआ था। उस झगड़े में संदीप के परिवार के 10-12 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि संदीप को तैरना आता था। जिस तालाब से शव बरामद हुआ है वह मृतक के घर से 150 मीटर की दूरी पर ही है। जिस समय संदीप घर से गया तो वह फोन पर बात कर रहा था लेकिन 15-20 मिनट के बाद ही उसका फोन बंद हो गया था। मृतक दो वर्षीय बेटी का पिता था और वह जींद शहर में अकाउंटेंट का काम करता था।

वर्जन
इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज खानपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -बलजीत सिंह, प्रभारी, सदर पुलिस थाना, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed