फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The BJP government is giving jobs of serving water to the youth of Haryana: Krishna Jamalpur

भाजपा सरकार हरियाणा के युवाओं को दे रही पानी पिलाने की नौकरियां : कृष्ण जमालपुर

Thu, 22 Jan 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The BJP government is giving jobs of serving water to the youth of Haryana: Krishna Jamalpur
21जेएनडी10-जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलते प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण जमालपुर। संवाद
जींद। जिला कार्यालय में बसपा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की कार्यप्रणाली और सहायक प्रोफेसर भर्ती में लागू की गई 35 प्रतिशत की शर्त लगाना सही नहीं है।
विज्ञापन

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने आरोप लगाया कि सरकार मेरिट के नाम पर हरियाणा के योग्य युवाओं, खासकर आरक्षित वर्गों का गला घोंट रही है। आज हरियाणा के हालात उस वक्त के रोम जैसे हैं जब राजा निरो बंसी बजा रहा था और रोम जल रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि हम अभी भी सोते रहे तो हरियाणा की क्लास-ए और बी (ऑफिसर ग्रेड) की नौकरियों पर दूसरे राज्यों के लोग पूरी तरह कब्जा कर लेंगे। सरकार ग्रुप सी और डी में पानी पिलाने की नौकरियां हरियाणा के युवाओं को दे रही है लेकिन प्रोफेसर की सम्मानजनक नौकरियों से उन्हें बाहर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमालपुर ने दस विषयों के शुरुआती आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि बीसी-बी में 130 पदों में से केवल 46 पास हुए, बीसी-ए में 298 पदों में से मात्र 47 पास हुए, एससी-डीएससी में कुल 392 पदों में से केवल 29 छात्र पास हो पाए, ईडब्ल्यूएस में 196 पदों के मुकाबले सिर्फ 44 का चयन ही हुआ।
इस मौके पर प्रदेश सचिव एसडीओ सूरत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मा. जिले सिंह कश्यप, जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल, जिला प्रभारी विरेंद्र ढुल, जिला उपाध्यक्ष पंडित नरेश गौतम, जिला महासचिव बलवान कश्यप, पूर्व प्रत्याशी हलका उचाना रणधीर सिंह घोघड़ियां, डॉ. प्रवीण मंडल मौजूद रहे।

भाजपा सरकार पर लगाया बांटो और राज करो की नीति का आरोप
उन्होंने कहा कि यह आंकड़े साबित करते हैं कि आरक्षण अब सिर्फ कागजों में रह गया है। यूनिवर्सिटी टॉपर्स और गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को भी इस रिजेक्शन पॉलिसी के जरिए बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर बांटो और राज करो की नीति का आरोप लगाया। उन्होंने आगाह किया कि जब तक युवा जात-पात छोड़कर एक नहीं होंगे तब तक बाहरी लोग हरियाणा के हक पर डाका मारते रहेंगे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सब्जेक्टिव पेपर में लगाई गई 35 प्रतिशत की अनिवार्य शर्त को तुरंत हटाया जाए। हर भर्ती में कुल पदों से कम से कम 2 गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाए। ग्रुप -ए और बी की नौकरियों में हरियाणवी युवाओं को प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed