फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The arbitrariness of bus operators is bearing heavily on the passengers.

Jind News: बस संचालकों की मनमानी यात्रियों पर पड़ रही भारी

Sun, 05 Nov 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 05 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
The arbitrariness of bus operators is bearing heavily on the passengers.
05जेएनडी05-पुराने बस अड्डे के पास बने क्यू शेल्टर पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। रोडवेज और निजी बस संचालकों की मनमानी से यात्रा कर रहे यात्रियों को परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। लंबे तथा लोकल रूटों पर चल रही रोडवेज और निजी बसों को चालक शहर की बजाय बाईपास से ले जा रहे हें। रोडवेज प्रबंधन और आरटीए ने रोडवेज तथा निजी बस संचालकों को शहर के अंदर से बसों को गुजारने बारे निर्देश दिए हुए हैं लेकिन चालक अपनी मनमानी करते हुए बसों को बाईपास से ले जाते हैं। इसको लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मनमानी करने वाले ऐसे चालक-परिचालकों के खिलाफ रोडवेज और आरटीए कार्रवाई करेगा। रोडवेज महाप्रबंधक ने डिपो के सभी चालक-परिचालकों को निर्देेश जारी किए हैं कि लोकल रूटों पर चलने वाले रोडवेज बसों के सभी चालक-परिचालक नरवाना रोड बाईपास की बजाय शहर के अंदर से आएं, ताकि यात्रियों को उतरने और चढ़ने में कोई परेशानी नहीं आए। यदि किसी चालक-परिचालक की दोबारा शिकायत आई तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

रोडवेज डिपो प्रबंधन को बार-बार शिकायत मिल रही है कि लोकल रूटों पर चल रही रोडवेज बसों के चालक-परिचालक शहर से बसों को नहीं गुजार रहे हैं बल्कि वह नरवाना बाईपास से होते हुए बसों को नया बस अड्डा ले जा रहे हैं। ऐसे में शहर में आने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है और उनको बस अड्डे पर ही उतरना पड़ रहा है। फिर उन्हें शहर में आने के लिए 15-20 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इससे उनको आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। कई बार जब चालक-परिचालक के सामने एतराज किया तो वह अपनी मनमर्जी करते हैं और गाली-गलौज करने तक उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन


निजी बस चालक ने यात्रियों को उतारा जबरदस्ती

बरवाला रूट पर चलने वाली निजी बस संचालकों की ज्यादा शिकायतें मिल रही है। बस चालक पटियाला चौक पर शहर में जाने वाले यात्रियों को जबरदस्ती उतार देते हैं। पिछले दिनों भी बरवाला रूट के इस तरह के दो मामले आए थे। बरवाला से जींद आ रही महिला यात्री के साथ निजी बस संचालक ने बदसलूकी की। निजी बस संचालक ने शहर में जाने वाले यात्रियों को पटियाला चौक पर उतार दिया था और बस को बाईपास से होते हुए नए बस अड्डे पर ले जाना चाहता था। चालक और महिला यात्री के बीच काफी देर बहस हुई लेकिन निजी बस चालक अपनी मनमानी पर अड़ा रहा। यात्रियों ने शहर में जाने के लिए ऑटो में अतिरिक्त रुपये खर्च करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल और बरवाला से आने वाली बसों की ज्यादा शिकायतें

कैथल, बरवाला और कुरुक्षेत्र, हांसी से आने वाली लोकल रूटों की बसों की रोडवेज प्रबंधन के पास ज्यादा शिकायतें आई है। इन रूटों पर चलने वाले यात्रियों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि चालक-परिचालक सुबह-शाम के अलावा दिन में भी बसों को शहर के अंदर की बजाय बाहर से लेकर जाते हैं, जिससे उन्हें बस मुहैया नहीं हो पाती। इसका असर रोडवेज की आमदनी पर भी हो रहा है। शहर से जाने वाले यात्री चौकों पर बसों का इंतजार करते रहते हैं जबकि चालक-परिचालक बस को नरवाना रोड बाईपास से भगाकर ले जाते हैं।


लंबे तथा लोकल रूटों पर चलने वाले रोडवेज चालक-परिचालकों को सख्त निर्देश हैं कि वह बसों को शहर के अंदर से लेकर जाएं। यदि कोई भी चालक-परिचालक बस को नरवाना बाईपास से ले जाता हुआ मिला, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed