फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The agitation will continue till the demands are met

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी, आज से शुरू होगी सफाई

Wed, 25 May 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The agitation will continue till the demands are met
जींद। मांगों को लेकर जिले भर में नगरपरिषद व पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। जींद, नरवाना, उचाना, सफीदों और जुलाना में सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धरना दिया। कर्मचारियों ने साफ किया कि यदि उनकी मांगों पूरी नहीं की जाती हैं तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

हड़ताल के पहले दिन सोमवार को जहां जींद नगर परिषद के 43 कर्मचारी हड़ताल पर थे, वहीं मंगलवार को सभी 212 कर्मी हड़ताल पर रहे। इससे कालोनियों में सफाई नहीं हो सकी। हालांकि घरों से कूड़ा उठाने के लिए नगरपरिषद ने ठेका दिया हुआ है, लेकिन नगरपरिषद के कर्मचारियों ने ठेकेदार के कर्मचारियों को भी अपने साथ हड़ताल में शामिल कर लिया। इससे घर-घर से कूड़ा नहीं उठाया जा सका। हालांकि कूड़ा संग्रहण केंद्रों से कूड़े का उठान जारी रहा। जींद में रानी तालाब के पास स्थित नगरपरिष कार्यालय में कर्मचारियों ने धरना दिया। यहां प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारी व दमकल कर्मी लंबे समय से मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है। उन्होंने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। चार हजार रुपये रुपये जोखिम भत्ता दिया जाए। ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए। हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद किया जाए। तृतीय श्रेणी और दमकल कर्मचारियों को वर्दी भत्ता व धुलाई भत्ता दिया जाए। मेडिकल अवकाश व 10 अन्य अवकाश लागू किए जाएं। लिपिक का वेतन 34 हजार 500 रुपये किया जाए।
विज्ञापन

जुलाना में सफाई कर्मियों ने की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। नपा कार्यालय में फायर कर्मचारी, सफाई कर्मचारी और डोर टू डोर के सफाई करने वाले कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल रखी। इसकी अध्यक्षता मजदूर नेता सुभाष पांचाल ने की। इस मौके पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष पांचाल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। पिछले वर्ष की गई हड़ताल के दौरान सरकार ने कर्मचारियों की जो मांगे मानी थी, उन्हें भी आज तक लागू नहीं किया गया है। दो दिन से कर्मचारी हड़ताल पर हैं, लेकिन अभी तक किसी भी सरकार के नुमांइदे ने कर्मचारियों से बात नहीं की है। कर्मचारियों की मांग है कि ठेका प्रथा बंद की जाए, पुरानी पेंशन बहाल को बहाल किया जाए। कौशल निगम को बंद करके पक्के कर्मचारियों को भर्ती किया जाए। इस मौके पर सतपाल सिंह, ईश्वर ठाकुर, जूनियर, विक्रम, राजेंद्र करसोला भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
24जेएनडी02 : नपा कार्यालय में धरना देते कर्मचारी। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed