{"_id":"637e63536d690f66645951c5","slug":"the-accused-of-looting-by-posing-as-a-fake-policeman-was-arrested-jind-news-rtk6643328123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नकली पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नकली पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट करने का आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। पुलिस की वर्दी पहन कर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी की पहचान फतेहाबाद जिला के गांव कन्हड़ी निवासी रणबीर के तौर पर हुई है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सीआईए नरवाना की एक टीम ने पिछले दिनों पंचायत चुनाव के संबंध में पैट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान दनौदा बाईपास पर सूचना के आधार पर सात व्यक्तियों को काबू किया था जो दो गाड़ियों में सवार थे, जिनमें दो बदमाश पुलिस की वर्दी में मिले थे तथा उनके पास अवैध असलहा भी था। इनोवा गाड़ी पर नीली बत्ती लगी हुई थी। जब उन्हें गिरफ्तार किया गया तब आरोपी गांव दनौदा से सैंथली रोड पर लूटपाट और ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस ने सैंथली-दनौदा रोड नहर पुल पर ट्रैप लगाकर रिट्ज कार, एस्प्रेसो कार व एक इनोवा गाड़ी थी जिसके ऊपर नीली वा लाल बत्ती लगी हुई थी। उनमें चार आदमी थे जो दो पुलिस की वर्दी में थे। पुलिस ने इनोवा और एस्प्रेसो गाड़ी में बैठे व्यक्तियों को काबू किया था। इस दौरान रिट्ज गाड़ी से उतरे सच्चाखेड़ा गांव निवासी सत्यवान और अशोक ने भागने कोशिश की थी। आरोपी सत्यवान ने एएसआई अवतार सिंह और पुलिस पार्टी पर गोली चला दी थी, जिससे अवतार सिंह बाल-बाल बच गया था। पुलिस ने काबू कर आरोपी सत्यवान के कब्जे से एक नाजायज पिस्तौल 315 बोर, दो जिंदा कारतूस बरामद किए थे। इसके अलावा इनोवा गाड़ी में छह नकली नंबर प्लेट, पुलिस वर्दी, एस्प्रेसो कार में व्यक्तियों से चार लाख के असली करेंसी नोट बरामद हुए थे। गिरोह के सदस्य लोगों को नोट दोगुने करने का झांसा देकर पूरी योजना बना कर लूटते थे।
वर्जन
पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों के साथ लूटपाट और ठगने वाले गिरोह के सदस्य फतेहाबाद जिला के गांव कन्हड़ी निवासी रणबीर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया है।-सुखदेव सिंह, इंचार्ज, सीआईए नरवाना