{"_id":"6ad68d4dac31522cb103d299","slug":"tensile-roofing-shed-to-be-built-at-mdu-for-jind-news-c-17-ali1038-940102-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एमडीयू में 42.21 लाख से बनेगा टेंसाइल रूफिंग शेड, टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एमडीयू में 42.21 लाख से बनेगा टेंसाइल रूफिंग शेड, टेंडर जारी
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सिंथेटिक ट्रैक के वार्मअप एरिया में टेंसाइल रूफिंग शेड बनाया जाएगा। विश्वविद्यालय ने इसके लिए 42.21 लाख रुपये की अनुमानित लागत से टेंडर जारी किया है। प्रस्तावित निर्माण कार्य के तहत 910 वर्ग मीटर क्षेत्र को कवर किया जाएगा। टेंडर की शर्तों के अनुसार, कार्य शुरू होने के बाद इसे तीन महीने में पूरा करना होगा।
वार्मअप एरिया में 650 जीएसएम की टेंसाइल शीट लगाई जाएगी। इसके लिए एमएस आयरन पाइप के पोल और ट्रस फ्रेम का इस्तेमाल किया जाएगा। निर्माण कार्य में शेड का ढांचा तैयार करने, पेंटिंग करने और शीट लगाने से संबंधित श्रम लागत भी शामिल है। बिल ऑफ क्वांटिटी (बीओक्यू) में इस कार्य के लिए 910 वर्ग मीटर क्षेत्र निर्धारित किया गया है। निर्माण कार्य निर्धारित डिजाइन और तकनीकी मानकों के अनुसार किया जाएगा।
निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगा कार्य आवंटन
टेंडर जारी होने के बाद अब निविदा प्रक्रिया पूरी होने और कार्य आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित एजेंसी को निर्माण कार्य सौंपा जाएगा। शेड बनने के बाद स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर के वार्मअप एरिया में खिलाड़ियों को छाया और कवर की सुविधा मिलेगी। इससे खिलाड़ियों को वार्मअप के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
वर्जन
बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिंथेटिक ट्रैक के वार्मअप एरिया में टेंसाइल रूफिंग शेड लगाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। प्रस्तावित शेड से वार्मअप एरिया में खिलाड़ियों को अभ्यास करने में सहूलियत होगी। - प्रो कुलताज सिंह, खेल निदेशक एमडीयू।