फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tender of Rs 21.11 lakh floated for Maharaja Surajmal Stadium

Jind News: महाराजा सूरजमल स्टेडियम के लिए लगाया 21.11 लाख रुपये का टेंडर

Thu, 31 Jul 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 31 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tender of Rs 21.11 lakh floated for Maharaja Surajmal Stadium
30जेएनडी16-एलआईसी रोड पर बनने जा रहे स्टेडियम का नक्शा। संवाद
नरवाना। एलआईसी रोड पर करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला महाराजा सूरजमल स्टेडियम के लिए 21 लाख 11 हजार 804 रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को चोपड़ा पत्ती क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए और इस अहम प्रोजेक्ट के लिए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का आभार जताया। बुजुर्गों ने बताया कि उन्होंने मंत्री के समक्ष बच्चों के लिए एक खेल मैदान की मांग रखी थी जिस पर मंत्री ने तत्परता से संज्ञान लेते हुए एलआईसी रोड पर चोपड़ा पत्ती श्मशान के निकट स्टेडियम निर्माण की मंजूरी दे दी है।
इससे क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को अब दिल्ली-पटियाला हाईवे स्थित नवदीप स्टेडियम तक नहीं जाना पड़ेगा। स्टेडियम नजदीक होने से खेल प्रतिभाओं को उभरने का बेहतर मंच मिलेगा और युवाओं को नशे जैसे सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखा जा सकेगा।
विज्ञापन


नगर पार्षद बलजीत सिंह चोपड़ा, चरण सिंह और नरेश नैन ने बताया कि यह प्रोजेक्ट न केवल चोपड़ा पत्ती क्षेत्र बल्कि आसपास के वार्डों और स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए भी एक बड़ी सुविधा साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम खेलों के स्तर को ऊंचा उठाएगा और आने वाले समय में यहां से निकलने वाली प्रतिभाएं नरवाना ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद प्रधान मालाराम, वेद प्रकाश चोपड़ा, डॉ. बलवंत, शेर, मनदीप, विक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

शहर के लिंक रोड पर छोटे बच्चों के लिए स्टेडियम बनने जा रहा है। इसके लिए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का हम आभार प्रकट करते हैं और जल्द ही कैबिनेट मंत्री किशन कुमार बेदी से कार्य की शुरुआत करवाएंगे।

-बलजीत सिंह चोपड़ा, वार्ड-9 पार्षद नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed