फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teenager injured in collision with roadways bus, case registered

Jind News: रोडवेज बस की टक्कर से किशोरी घायल, मामला दर्ज

Sun, 05 Nov 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 05 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teenager injured in collision with roadways bus, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। रोडवेज बस की टक्कर लगने से स्कूल से घर लौट रही 14 वर्षीय किशोरी घायल हो गई। जहां से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस ने रोडवेज बस चालक पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गोविंदपुरा गांव निवासी पवन ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय साली दीक्षा उनके पास ही रहती है। वह बिशनपुरा गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। चार नवंबर को छुट्टी के बाद साईकिल से घर आ रही थी। स्कूल से कुछ ही दूर रोहतक रोड पर पहुंची तो एक तेज रफ्तार में बस ने दिक्षा की साईकिल को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में चालक पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed