{"_id":"66b64b41e1476934b70dbf41","slug":"teenage-girl-died-under-suspicious-circumstances-her-health-had-deteriorated-in-school-jind-news-c-199-1-sroh1009-121259-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, स्कूल में बिगड़ी थी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, स्कूल में बिगड़ी थी तबीयत
Fri, 09 Aug 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
09जेएनडी10 : नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते पुलिस कर्मचारी। संवाद
जींद। चाबरी कॉलोनी में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में गले पर रस्सी के निशान मिले। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाए, लेकिन पुलिस ने मामले में संदेह के आधार पर किशोरी का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।
चाबरी कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी शहर के डिफेंस कॉलोनी के राजकीय स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। वीरवार दोपहर को उनके बेटे के पास स्कूल से अध्यापकों ने फोन कर बताया कि उसकी बहन को बुखार हुआ है। इसके बाद वह अपनी बेटी को घर ले आए। इस दौरान वह कमरे में आकर लेट गई थी। शाम को उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गई। वह अपनी बेटी को शहर के नागरिक अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक व पुलिस जांच में सामने आया कि सोनिया के गले में रस्सी के निशान बने हुए थे। सिविल लाइन थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि किशोरी के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी पर आरोपी नहीं लगाए हैं।