फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teachers demonstrated against privatization

निजीकरण के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 27 Apr 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated against privatization
जींद। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध, प्रदर्शन कर सार्वजनिक शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम सीटीएम अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संयोजक राजेश खर्ब ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, परिवहन, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना केंद्र एवं राज्य सरकारों की जिम्मेदीारी होती है, लेकिन केंद्र एवं राज्य सरकार अपने चुनावी वायदों व दायित्वों से भागते हुए एक-एक करके सार्वजनिक सेवाओं को निजी क्षेत्र के हवाले करती जा रही है। जिसकी राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ घोर निंदा करता है। शिक्षकों ने राज्य सरकार को चेताते हुए शिक्षा का व्यापारीकरण बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश का धन बैंकों में नहीं स्कूलों में है। इसके भविष्य के साथ छेड़छाड़ प्रदेश का शिक्षक कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला प्रधान रूपेंद्र गोयत ने कहा कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ समाज के आखिरी कोने पर बैठे बच्चे तक नि:शुल्क गुणवता पूर्ण एवं रोजगार परक शिक्षा पहुंचाने के लिए संघर्षरत है और सरकार भी सब पढ़े सब बढ़े के नारे दे रही है। शिक्षा सबका अधिकार है तो फिर प्रदेश में विभिन्न तरह के स्कूल, शिक्षक एवं पाठ्यक्रम क्यों। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ सरकार से मांग करता है कि प्रदेश के निजी शिक्षण संस्थानों का अधिग्रहण कर प्रदेश के छात्र, अभिभावक एवं शिक्षकों को समान अवसर दिए जाए। इस अवसर पर राजेश रेढू, रमेश कु मार, कु लदीप सिंह, सुनीता, बबीता, संतरो, कमला, दिनेश, सतविंद्र श्योकंद, राजबीर पहल, दीपक सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed