फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   tau devilalal, birth anniversary, jind

ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस पर करनाल में पहुंचेगी लाखों की भीड़ : मलिक

Mon, 19 Sep 2016 12:17 AM IST
jind
jind Updated Mon, 19 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
tau devilalal, birth anniversary, jind
शामलो कलां गांव में लोगों को रैली का निमंत्रण देते पूर्व डीजीपी डॉ. महेंद्र सिंह मलिक। - फोटो : bureau
 देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं जन नायक ताऊ देवी लाल के 103वें जन्मदिवस और डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जन्म शताब्दी पर करनाल में होने वाली सद्भावना सम्मान दिवस रैली प्रदेश में राजनीतिक माहौल बदलने का काम करेगी। यह बात पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. महेंद्र सिंह मलिक ने अपने पैतृक गांव शामलो कलां में लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने 25 सितंबर की रैली में पहुंचने का लोगों को निमंत्रण दिया। डॉ. महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि दानवीर कर्ण की भूमि पर त्यागी तपस्वी जन नायक चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर पूरे प्रदेश से लाखों की भीड़ पहुंच कर इतिहास रचने का काम करेगी। चौधरी देवीलाल ने हमेशा किसान, मजदूर व कमेरे वर्ग के हित में कानून बनाकर उनके हितों को बरकरार रखने का काम किया, जिस कारण आज भी देश व प्रदेश की जनता उनको सम्मान की दृष्टि से देखती है। चौधरी देवीलाल द्वारा किए गए कार्यों का आज भी जनता पूरा लाभ ले रही है। मलिक ने कहा कि मौजूदा सरकार रैली के प्रति लोगों के उत्साह से पूरी तरह घबराई हुई है। 25 सितंबर की रैली प्रदेश भाईचारा बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी। डॉ. मलिक ने कहा कि भाजपा ने एक षड़यंत्र के तहत पिछले दिनों प्रदेश का भाईचारा खराब किया था। इस मौके पर उनके साथ हलका प्रेस प्रवक्ता आनंद लाठर, रणधीर सिंह श्योराण, जयनारायण जिलेदार, सुरेंद्र खटकड़, राजपाल राठी, शहरी प्रधान पंडित विश्वनाथ शर्मा, शहरी उपाध्यक्ष ईश्वर दलाल, महेंद्र सिंगला, सुमेर सिंह सभरवाल, राजेन्द्र सिंह, उमेद सिंह चहल समेत अनेक इनेलो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed