{"_id":"66163e27c17b26a47f05ea76","slug":"tata-magic-goes-out-of-control-and-hits-tree-in-jind-16-people-injured-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई; 16 लोग घायल, कैथल के गांव बालू से आ रहे थे शोक जताने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई; 16 लोग घायल, कैथल के गांव बालू से आ रहे थे शोक जताने
Wed, 10 Apr 2024 12:52 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:52 PM IST
सार
घायल जिले सिंह ने बताया कि गांव बालू निवासी बलवान के जीजा की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जिसकी 13वीं बुधवार को थी। सभी कैंटर में सवार होकर हनुमान नगर की तरफ आ रहे थे। अचानक से सड़क पर कोई पशु आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में हादसा हो गया।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : संवाद
विस्तार
जींद के शाहपुर व कंडेला गाव के निकट जींद-कैथल मार्ग पर बुधवार सुबह टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर पेड़ से जा टकराया। जिसमें 9 महिलाओं सहित 16 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चालक की हालत गंभीर है जबकि अन्य लोगों का उपचार चला हुआ है।
विज्ञापन
बालू गाव निवासी बलवान के जीजा की 13वीं में शामिल होने के लिए हनुमान नगर में टाटा मैजिक आ रहे थे। शाहपुर व कंडेला गाव के बीच अचानक सड़क पर कोई पशु आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कैंटर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। जिसमें कैंटर में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे में यह हुए घायल
हादसे में गांव बालू निवासी बाला पत्नी पाले राम, कमलेश पत्नी रमेश, किताबो पत्नी कृष्ण, बाला देवी, जिले सिंह, बलवान, धोला राम, ज्योती, सुदेश पत्नी मदन, कृष्णा पत्नी सीताराम, सतबीर पुत्र सीताराम, ओमी पत्नी लीलाराम, मंगती देवी, मीना पत्नी मनी राम, कैथल निवासी महेंद्र सिंह, संतरी पत्नी महेंद्र सिंह घायल हो गए। गांव बालू निवासी चालक सुरेश की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घायल जिले सिंह ने बताया कि गांव बालू निवासी बलवान के जीजा की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जिसकी 13वीं बुधवार को थी। सभी कैंटर में सवार होकर हनुमान नगर की तरफ आ रहे थे। अचानक से सड़क पर कोई पशु आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। बाद में घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
जांच अधिकारी के अनुसार
सदर थाना के जांच अधिकारी रवि ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।