{"_id":"664e7ba4b30c5c944c016674","slug":"tanker-driver-accused-of-driving-tanker-wrongly-arrested-jind-news-c-199-1-jnd1001-117448-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गलत तरीके से टैंकर चलाने का आरोपी टैंकर चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गलत तरीके से टैंकर चलाने का आरोपी टैंकर चालक गिरफ्तार
Thu, 23 May 2024 04:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 23 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
जुलाना। गलत तरीके से टैंकर चलाने के आरोपी यूपी के गोंडा जिले के महेंवांकर गांव निवासी टैंकर चालक चंद्र प्रकाश को जुलाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
हिमाचल प्रदेश के हीरानगर गांव निवासी अमरीक सिंह ने 18 मई को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने चाचा कुलवंत के साथ ट्रक पर परिचालक का काम करता है। 17 मई को वह ट्रक में सामान भरकर मुंबई से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। जब वो नेशनल हाइवे 152डी पर जुलाना के पास पहुंचे तो उनके सामने एक टैंकर चालक गलत तरीके से टैंकर चला रहा था। आरोपी टैंकर चालक ने उनके ट्रक के सामने अचानक ब्रेक लगा दिए। उनका ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा लगा जिसमें चालक कुलवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में भिजवाया जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान कुलवंत ने दम तोड़ दिया। जुलाना थाना पुलिस ने अमरीक सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी टैंकर चालक यूपी के गोंडा जिले के महेंवांकर गांव निवासी टैंकर चालक चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।