फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   suspected situation, dead two woman, jind

संदिग्ध हाल में मां-बेटी की जलने से मौत

Wed, 07 Dec 2016 12:47 AM IST
jind
jind Updated Wed, 07 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
 कस्बे के वार्ड दो में सोमवार रात को संदिग्ध हाल में मां-बेटी की जलने से मौत हो गई। मां-बेटी की जलने की सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी रामनिवास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। महिला के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर दोनों की जलाकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जुलाना के वार्ड दो निवासी नवीन की पत्नी रितू (26) व उसकी चार वर्षीय बेटी मधु सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गई। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की जलने से मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां पर केरोसिन तेल बिखरा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता गांव ईगराह निवासी महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी रितु की शादी बीस फरवरी 2001 को जुलाना वार्ड दो निवासी नवीन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शादी के बाद रितु को बेटी मधु व बेटा वंश हुआ। फिलहाल ससुरालीजन रितु से गाड़ी और दो लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे और उसके साथ मारपीट की जाती थी। दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने योजनाबद्घ तरीके से उसकी बेटी रितु व दोहती मधु पर तेल डालकर आग लगा दी, लेकिन इस दौरान उसके दोहते वंश पर भी तेल डाला गया, लेकिन उसको आग नहीं लगा पाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति नवीन, जेठ हरदीप, जेठानी नीलम, ननद सुषमा, पूनम, मनजीत व इनके पतियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
शव को लेने के लिए चलती रही पंचायत
पुलिस ने मंगलवार सुबह ही मृतक मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम करवा दिया। लेकिन इस दौरान मृतका के मायका पक्ष के लोगों ने शवों का अंतिम संस्कार जुलाना की बजाए ईगराह में करने की बात कही। इसी पर जुलाना से आए लोगों ने शव को अपने साथ ले जाने का आग्रह किया। नागरिक अस्पताल में शव को लेकर कई देर तक दोनों पक्षों के लोगों के बीच में बातचीत चलती रही, लेकिन मायका पक्ष के लोगों ने शवों को देने से मना कर दिया। बाद में मायका पक्ष के लोग शवों को लेकर गांव ईगराह ले गए। जहां पर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed