फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   supporters say to dushyant on taking opinion- vote with bjp but go to chandigarh

राय लेने पर दुष्यंत से बोले समर्थक- भाजपा के साथ मत जाना पर चंडीगढ़ जाना

Thu, 24 Oct 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
supporters say to dushyant on taking opinion- vote with bjp but go to chandigarh
उचाना कलां विधानसभा सीट पर जीत के बाद दुष्यंत चौटाला उचाना पहुंचे। यहां उन्होंने जेजेपी कार्यालय में मतदाताओं का आभार जताया। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ‘मैं थारी राय लेण आया हूूं, बताओ राज में बैठना सै के विपक्ष में।’ इस पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी के साथ मत जाना, लेकिन चंडीगढ़ जरूर जाना। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। प्रचार के लिए पूरे प्रदेश में जाना पड़ा। हर कार्यकर्ता ने अपने आपको दुष्यंत समझ कर काम किया, इसलिए इस बार रिकॉर्ड 47 हजार पार की जीत आपकी मेहनत से मिली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उचाना हलके के लोगों का एहसान वो किसी भी सूरत में नहीं चुका सकते हैं। 11 महीने पहले बनी पार्टी को लोगों ने उस मुकाम पर ला दिया जो किंग मेकर बन गई है। जो लोग चुनाव में मुझे बार-बार बाहरी कहते थे ऐसे लोगों को प्यार देकर बता दिया कि उचाना उनकी कर्मभूमि है। इस दौरान भीड़ अधिक होने के कारण दुष्यंत को कार्यालय की छत पर चढ़कर लोगों को संबोधित करना पड़ा।
विज्ञापन

कहा, विधानसभा में उठाऊंगा आवाज
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पहले सांसद बनकर लोगों की आवाज को लोकसभा में उठाया और अब लोगों की आवाज विधानसभा में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि डूमरखा कलां गांव के लोगों ने 1150 मत दिए हैं। ऐसे में उन लोगों का भी धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed