फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sunil Jaglan of Jind will be guest of Prime Minister Narendra Modi

Jind: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेहमान होंगे सुनील जागलान, मन की बात के सौंवे एपिसोड में बने सम्मानित अतिथि

Mon, 24 Apr 2023 03:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 24 Apr 2023 03:58 PM IST
सार

जींद के सुनिल जागलान ने बताया कि नौ जून 2015 को सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले 28 जून 2015 को मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने चार बार मन की बात कार्यक्रमों में इस अभियान को प्रचारित किया।

विज्ञापन
Sunil Jaglan of Jind will be guest of Prime Minister Narendra Modi
सुनिल जागलान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के गांव बीबीपुर से सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू करने वाले व अनेक अंतराष्ट्रीय अभियान के शुरूआतक सुनील जागलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेहमान बनेंगे। सुनील जागलान को प्रधानमंत्री के पसंदीदा कार्यक्रम मन की बात के सौवें एपिसोड में सम्मानित अतिथि बनने का मौका मिला है। इस सबंध में जागलान के पास निमंत्रण पहुंच चुका है।

विज्ञापन


सेल्फी विद डॉटर बना देश का सर्वाधिक चर्चित अभियान
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संस्थान प्रसार भारती द्वारा मंगलवार से कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे उन लोगों को सम्मानित अतिथि के रूप में बुलाया गया है जिनका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में किया है। यह समूचे हरियाणा के लिए गौरव की बात है कि बीबीपुर से शुरू हुआ अभियान आज न केवल विश्व के 80 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वाधिक चार बार मन की बात कर्यक्रम में इसका जिक्र कर चुके हैं।
विज्ञापन


बीबीपुर से शुरू हुआ अभियान
जागलान ने बताया कि नौ जून 2015 को सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले 28 जून 2015 को मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने चार बार मन की बात कार्यक्रमों में इस अभियान को प्रचारित किया। यही नहीं प्रधानमंत्री जब 13 नवंबर 2015 को इंग्लैंड के वेंबले सिटी में गए तो उन्होंने वहां बसे भारतीयों से रूबरू होते हुए हरियाणा तथा सेल्फी विद डॉटर अभियान का जिक्र करके इससे जुडऩे का आह्वान किया। इसके बाद 27 नवंबर 2015 को सिलिकॉन वैली अमेरिका में दिए गए भाषण के दौरान भी बीबीपुर से शुरू हुए अभियान का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 अप्रैल को मन की बात कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा
जागलान ने बताया कि अब मन की बात के सौवें एपिसोड के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित अतिथि के रूप में बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को दिल्ली पहुंचने के बाद 26 अप्रैल को मन की बात कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।


27 अप्रैल को इस कार्यक्रम में शामिल सभी सम्मानित अतिथियों को राष्ट्रपति भवन, कर्तव्य पथ ओर प्रधानमंत्री संग्रहालय दिखाया जाएगा। 29 अप्रैल को दिल्ली से चंडीगढ़ राजभवन आएंगे। 30 अप्रैल को चंडीगढ़ राजभवन में मन की बात कार्यक्रम के सौवें एपिसोड की स्क्रीनिंग होगी। जिसमें हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed