{"_id":"61e3136329af305d643a4dc0","slug":"sumit-of-julana-arrested-from-karsola-with-gun-stolen-from-bank-in-lehra-kalan-village-of-punjab-jind-news-rtk6358354151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के लहरा कलां गांव में बैंक से चोरी की गई बंदूक के साथ जुलाना का सुमित करसोला से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के लहरा कलां गांव में बैंक से चोरी की गई बंदूक के साथ जुलाना का सुमित करसोला से गिरफ्तार
विज्ञापन
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने करसोला बस अड्डे के पास से जुलाना के वार्ड नंबर पांच निवासी सुमित उर्फ बाबा को पंजाब के लहरा कलां गांव के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गार्ड की चुराई बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए बस अड्डा जुलाना की तरफ गश्त पर गई हुई थी। इस दौरान सिपाही अशोक को गुप्त सूचना मिली कि जुलाना के वार्ड नंबर पांच निवासी सुमित चोरी की बंदूक के साथ करसोला गांव के बस अड्डे पर खड़ा है। जो किसी वारदात को अंजाम देने के लिए कहीं जाने की तैयारी में है।
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच कर आरोपी सुमित को 12 बोर की बंदूक व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह बंदूक लहरा कलां गांव के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 2020 में चोरी किया था। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि आरोपी सुमित उर्फ बाबा के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।