फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sumit of Julana arrested from Karsola with gun stolen from bank in Lehra Kalan village of Punjab

पंजाब के लहरा कलां गांव में बैंक से चोरी की गई बंदूक के साथ जुलाना का सुमित करसोला से गिरफ्तार

Sun, 16 Jan 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sumit of Julana arrested from Karsola with gun stolen from bank in Lehra Kalan village of Punjab
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने करसोला बस अड्डे के पास से जुलाना के वार्ड नंबर पांच निवासी सुमित उर्फ बाबा को पंजाब के लहरा कलां गांव के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गार्ड की चुराई बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए बस अड्डा जुलाना की तरफ गश्त पर गई हुई थी। इस दौरान सिपाही अशोक को गुप्त सूचना मिली कि जुलाना के वार्ड नंबर पांच निवासी सुमित चोरी की बंदूक के साथ करसोला गांव के बस अड्डे पर खड़ा है। जो किसी वारदात को अंजाम देने के लिए कहीं जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच कर आरोपी सुमित को 12 बोर की बंदूक व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह बंदूक लहरा कलां गांव के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 2020 में चोरी किया था। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि आरोपी सुमित उर्फ बाबा के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed