{"_id":"6596fa6e4459a4dd6b04bc1b","slug":"success-achieved-through-hard-work-jind-news-c-199-1-jnd1001-11214-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मेहनत से हासिल की सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मेहनत से हासिल की सफलता
Fri, 05 Jan 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
04जेएनडी17: बसाऊ राम शास्त्री अपनी माता कलावती देवी व एक अन्य के साथ। संवाद
अलेवा। नगूरां गांव के बसाऊ राम शास्त्री ने भारतीय सेना में नायब सूबेदार धर्मगुरु के पद पर सुशोभित होकर स्कूल व गांव का नाम रोशन किया है।
स्कूल प्रबंधक कुलदीप दलाल ने बताया कि स्कूल का छात्र करीब छह माह पूर्व भारतीय सेना में भर्ती हुआ था, लेकिन उसने काबिलियत के बलबूते पर कुछ ही समय में कमीशन प्राप्त कर अपने माता-पिता, गांव व स्कूल का नाम रोशन किया है। बसाऊ राम शुरु से ही स्कूल का होनहार छात्र रहा है। कुलदीप दलाल ने कहा कि उक्त छात्र के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया था, लेकिन उसकी माता व दादी ने हार नहीं मानी और उनकी मेहनत के बलबूते पर भारतीय सेना में उच्च पद हासिल किया। बसाऊ राम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता, बहनों एवं गुरुजनों को दिया है। उन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई अपने गांव के सरस्वती पब्लिक स्कूल से की उसके बाद शास्त्री की शिक्षा श्री ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय रामराये जींद से की। आगे की शिक्षा महृषि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल से ली। पिछले कई वर्षों से वो शिक्षा के साथ-साथ भारतीय सेना में धर्मगुरु पद के लिए तैयारी कर रहे थे और भर्ती परीक्षा 2023 में इनका चयन हुआ। उसके बाद आईएनआई पूणे से छह महीने की कड़ी प्रशिक्षण प्रक्रिया के बाद उन्हें नियुक्त किया गया। पूरे देश में से 40 धर्मशिक्षकों को कमीशन प्राप्त हुआ। नायब सूबेदार बसाऊ राम के पिता पुरुषोत्तम शर्मा का देहांत हो चुका है और माता कलावती देवी गृहिणी है।