फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students take the exam, aiming to give wings to their dreams through scholarships.

Jind News: छात्रवृत्ति से सपनों को उड़ान देने परीक्षा में बैठे विद्यार्थी

Mon, 26 Oct 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Students take the exam, aiming to give wings to their dreams through scholarships.
25जेएनडी 15: वूड स्टॉक प​ब्लिक स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के बाद परीक्षा
जींद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 में रविवार को विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शहर के वूड स्टॉक पब्लिक स्कूल में आयोजित परीक्षा में नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। विद्यार्थियों को उम्मीद है कि छात्रवृत्ति मिलने से उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने और अपने सपनों को साकार करने में आर्थिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षार्थी सुबह 10 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए थे। परीक्षा में विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट के माध्यम से सवालों के जवाब दिए। केंद्र पर परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल रहित ढंग से संपन्न करवाने के लिए व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा का आयोजन स्कूल के उपनिदेशक आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। पारुल गर्ग ने परीक्षा अधीक्षक की जिम्मेदारी निभाई। इनके अलावा प्रिया अरोड़ा, हर्षा जैन, मुस्कान खुराना, अनुभव गोयल और विकास वर्मा ने परीक्षा के संचालन में सहयोग दिया।

अभिभावकों ने बताया मनोबल बढ़ाने वाला प्रयास
अभिभावक बलराज, संदीप, राकेश और विनोद ने कहा कि इस तरह की छात्रवृत्ति परीक्षाएं विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। छात्रवृत्ति मिलने से बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने में आर्थिक सहायता मिल सकती है। ऐसे अवसर विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बनाए रखने में भी मददगार हैं।

वर्जन
परीक्षा काफी अच्छी हुई है। यदि उसे छात्रवृत्ति मिलती है तो वह अपने परिजनों का सहयोग करेंगे और पढ़ाई पर भी उसे लगाएंगे। -लक्षिता शर्मा, परीक्षार्थी।

बॉक्स
परीक्षा में कुछ सवाल मुश्किल थे जबकि कुछ आसान लगे। उसकी परीक्षा अच्छी हुई है और उसे छात्रवृत्ति मिलने की उम्मीद है।-सिद्धि परीक्षार्थी।

बॉक्स
यदि मुझे छात्रवृत्ति मिलती है तो उसे पढ़ाई पर खर्च करूंगी। माता-पिता काफी मेहनत कर पढ़ा रहे हैं। छात्रवृत्ति मिलने से परिवार को आर्थिक सहयोग मिलेगा।-योगिता, परीक्षार्थी।

बॉक्स

छात्रवृत्ति परीक्षा के आयोजन से काफी सहयोग मिलता है। संस्थान ने उनको छात्रवृत्ति पाने का मौका दिया है। इससे काफी सहयोग मिल सकता है।-मुस्कान, परीक्षार्थी।

बॉक्स
इस प्रकार की छात्रवृत्ति परीक्षाओं से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। यदि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी तो वह अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं। इससे परिवार को भी सहायता होती है कि उनके बच्चे छात्रवृत्ति लेकर आगे बढ़ रहे हैं। संस्थान की तरफ से आयोजित परीक्षा बहुत ही सराहनीय है। -आशुतोष शर्मा, उपनिदेशक, वूड स्टॉक पब्लिक स्कूल जींद।

बॉक्स
आज के समय में उन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की सबसे ज्यादा जरूरत है जो आर्थिक रूप से कमजोर है और पढ़कर आगे बढ़ना चाहते हैं। संस्थान ने यह परीक्षा आयोजित की है उससे ऐसे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी। -पारुल गर्ग, केंद्र अधीक्षक

फोटो कैप्शन
25जेएनडी 15: वूड स्टॉक पब्लिक स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर विद्यार्थी व स्टॉफ खुशी। संवाद
25जेएनडी16,17: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते हुए विद्यार्थी। संवाद
25जेएनडी18: लक्षिता शर्मा।
25जेएनडी19: सिद्धी।
25जेएनडी20: पारूल गर्ग।
25जेएनडी21: आशुतोष शर्मा।

25जेएनडी 15: वूड स्टॉक पब्लिक स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के बाद परीक्षा

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed