फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students sitting on hunger strike due to not holding practical classes in CRSU

Jind News: सीआरएसयू में प्रैक्टिकल कक्षाएं नहीं लगने से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र

Tue, 25 Feb 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 25 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Students sitting on hunger strike due to not holding practical classes in CRSU
24जेएनडी30: सीआरएसयू में प्रै​क्टिकल की कक्षाएं नहीं लगने से आहत विद्यार्थी बैठे अनि​​श्चितकाली
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में पिछले डेढ़ वर्ष से होटल मैनेजमेंट की प्रैक्टिकल कक्षाएं नहीं लगने से नाराज विद्यार्थियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। किसान छात्र संगठन की अगुवाई में छात्र नेता अभिषेक जुलाना, मोहित समेत दर्जनभर विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठ गए। कहा कि जब तक प्रैक्टिकल कक्षाएं शुरू नहीं होती, वह भूख हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों ने कहा कि वह पिछले छह माह से एचओडी, चेयरपर्सन डीन ऑफ एकेडमिक, कुलसचिव लवलीन मोहन व कुलपति सोमनाथ सचदेवा से बार-बार इस मुद्दे पर मुलाकात कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया। मजबूरन उन्हें भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि वे पहले भी सांकेतिक धरना दे चुके हैं। लेकिन, सीआरएसयू प्रशासन ने समय रहते व्यवस्थाओं को संभालने का काम नहीं किया। इस अवसर पर किसान छात्र नेता अक्षय नरवाल, सुमित लाठर अजमेर रेढू, पल्लवी देशवाल ने भी समर्थन किया।
विज्ञापन

दिन में नहीं की बात, रात को रजिस्ट्रार पहुंचीं : सोमवार को दोपहर के समय विद्यार्थियों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी थी, लेकिन विद्यार्थियों के पास शाम तक कोई नहीं पहुंचा। रात करीब 7 बजे रजिस्ट्रार लवलीन मोहन विद्यार्थियों के बीच हड़ताल खत्म करवाने के लिए पहुंचीं तो विद्यार्थियों ने कक्षाएं शुरू करवाने के बाद हड़ताल खत्म करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पहले भी हो चुका है हंगामा : सीआरएसयू की व्यवस्थाओं को छात्र लगातार उजागर कर रहे हैं। इससे पहले खाने की गुणवत्ता को लेकर और हॉस्टल में मूलभुत सुविधाओं के मुद्दे पर छात्रों ने रात 3 बजे तक हंगामा किया था। तब पुलिस पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed