फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students showcased the vibrant hues of Haryanvi folk culture on stage.

Jind News: विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी हरियाणवी लोक संस्कृति की रंगारंग छटा

Sun, 26 Jul 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Students showcased the vibrant hues of Haryanvi folk culture on stage.
25जेएनडी21: खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी व स्कूल स्टॉफ। स्रोत: अध्
जींद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद में शनिवार को खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 360 विद्यार्थियों ने भाग लेकर हरियाणवी लोक संस्कृति की रंगारंग छटा बिखेरी।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि जगबीर ढांडा ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता का विकास होता है। मंच संचालन रंगकर्मी रमेश भनवाला ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्या अनीता सांगवान ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का भी मंच है। जिला सांस्कृतिक समन्वयक सीमा मलिक ने बताया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें 25 से 30 अगस्त तक होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। आयोजन में रमेश मूर्ति भानवाला और रामधन जैन का विशेष सहयोग रहा। निर्णायक मंडल में मोहित, प्रवीण दुग्गल, राजेंद्र, स्वीटी, देव सुमन, चमन और सुनील ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
समूह नृत्य (कक्षा 9वीं-12वीं) में जीजीएसएसएस जींद प्रथम, जीएसएसएस रामराय द्वितीय, जीएसएसएस संगीतपुरा तृतीय और जीएसएसएस खरक रामजी सांत्वना स्थान पर रहा। कक्षा 5वीं-8वीं के समूह नृत्य में जीएमएसएसएस डिफेंस कॉलोनी प्रथम, जीजीएसएसएस जींद द्वितीय, जीएसएसएस रामराय तृतीय और जीएमएस जलालपुर कलां सांत्वना स्थान पर रहा। एकल नृत्य (कक्षा 9वीं-12वीं) में जीजीएसएसएस जींद प्रथम, जीएसएसएस जींद द्वितीय, जीएचएस शाहपुर तृतीय और जीएसएसएस कंडेला सांत्वना स्थान पर रहा। एकल लोक नृत्य (कक्षा 5वीं-8वीं) में जीएमएसएसएस डिफेंस कॉलोनी प्रथम, जीजीएसएसएस जींद द्वितीय, जीएमएस लोहचब तृतीय और जीएसएसएस जलालपुर कलां सांत्वना स्थान पर रहा। स्किट (कक्षा 9वीं-12वीं) में जीएसएसएस रामराय प्रथम, इंंटल कला द्वितीय, झांझ तृतीय और जीजीएसएसएस जींद चतुर्थ रहा। कक्षा 5वीं-8वीं की स्किट में जीएसएसएस रामराय प्रथम, जीएमएस लोहचब द्वितीय, जीएमएस किठाना तृतीय और जीएमएस आसन चतुर्थ रहा। रागिनी में जीएमएसएसएस डिफेंस कॉलोनी प्रथम, जीजीएसएसएस जींद द्वितीय, जीएमएस किठाना तृतीय और जीएसएसएस रामराय चतुर्थ रहा।


25जेएनडी21: खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी व स्कूल स्टॉफ। स्रोत: अध्यापक
25जेएनडी22: खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर विजेता बनी टीम। स्रोत: अध्यापक
25जेएनडी23: आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार। स्रोत: अध्यापक

25जेएनडी21: खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी व स्कूल स्टॉफ। स्रोत: अध्

25जेएनडी21: खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी व स्कूल स्टॉफ। स्रोत: अध्

25जेएनडी21: खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी व स्कूल स्टॉफ। स्रोत: अध्

25जेएनडी21: खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी व स्कूल स्टॉफ। स्रोत: अध्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed