फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students gave the message of environmental protection by making a project on waste management

Jind News: विद्यार्थियों ने वेस्ट मैनेजमेंट पर प्रोजेक्ट बनाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Wed, 27 Aug 2025 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Students gave the message of environmental protection by making a project on waste management
26जेएनडी16-डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान पर्यावरण प्रदर्शनी व जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार का आयोजन जिला विज्ञान विशेष विशेषज्ञ रणधीर लोहान के दिशा निर्देशन में किया गया। जिले के सात ब्लॉकों से 21 टीम ने विज्ञान पर्यावरण प्रदर्शनी व 14 टीमों ने साइंस सेमिनार में भाग लिया।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष वर्मा व उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया ने विद्यार्थियों की प्रदर्शनी व सेमिनार का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण में प्रदूषण प्लास्टिक व वेस्ट मैनेजमेंट पर बेहतरीन प्रोजेक्ट बना कर पर्यावरण संतुलन बनाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय स्कूल ढिगाना की छात्रा संजना ने 12 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार, राजकीय स्कूल खरड़वाल से प्रिया ने 10 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार व राजकीय कन्या स्कूल नरवाना की छात्रा अवनी ने आठ हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजकीय स्कूल पिल्लूखेड़ा की छात्रा मीनाक्षी ने पांच हजार रुपये सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। निर्णायक मंडल की भूमिका राजकीय महाविद्यालय जींद से डॉक्टर विक्रम सिंह, राजकीय महिला महाविद्यालय जींद से डॉक्टर संजय अरोड़ा व सहायक प्रोफेसर सतीश कुमार शामिल रहे।
विज्ञान सेमिनार क्वांटम युग का आगाज में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरवाना की छात्रा एकता प्रथम, अर्बन एस्टेट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल जींद की छात्रा तृषा यादव द्वितीय व डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जींद के विद्यार्थी आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी व स्कूल प्राचार्य नरेंद्र खटकड़ ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रणधीर लोहान ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल से सविता लाठर, डॉ. सुरेंद्र नैन, डॉक्टर रामकेश दलाल व रिंकी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed