फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Strike started for action against those who social boycott of scheduled caste people

अनुसूचित जाति के लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने वालों पर कार्रवाई के लिए धरना शुरू

Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Strike started for action against those who social boycott of scheduled caste people
लघु सचिवालय के सामने धरना देते लोग। संवाद - फोटो : Jind
जींद। गांव खापड़ और छात्तर में अनुसूचित जाति के लोगों के सामाजिक बहिष्कार के मामले में दिनेश खापड़ के नेतृत्व में लघु सचिवालय के बाहर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। धरना देने वाले लोगों की मांग है कि बहिष्कार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं गांव छात्तर में एक बाहरी व्यक्ति पर जातीय विवाद भड़काने का आरोप लगाते हुए सद्भावना कमेटी ने कार्रवाई की मांग की है। कमेटी की तरफ से कहा गया कि मंगलवार को एसएसपी से मिलकर इस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि गांव खापड़ में 27 अगस्त को एक अनुसूचित जाति के नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। इसमें दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, जिनमें से अभी तक तीन की गिरफ्तारी हुई है। वहीं चार सितंबर को गांव के कुछ लोग पलायन भी कर गए हैं। इनमें से पांच परिवार 45 दिन बाद भी गांव से बाहर हैं। अब सामाजिक बहिष्कार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लघु सचिवालय के सामने धरना शुरू हो गया है। वहीं दूसरी तरफ छात्तर गांव में भी कुछ लोगों के बहिष्कार का मामला सामने आया था। इसमें आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इन दोनों ही मामलों को लेकर यह धरना शुरू किया गया है।
विज्ञापन

वहीं गांव छात्तर में बनाई गई सद्भावना कमेटी के सदस्य जितेंद्र छात्तर ने कहा कि कुछ बाहरी लोग आकर यहां पर लोगों को भड़का रहे हैं। इन लोगों ने साफ-साफ बदले की भावना से लोगों को उकसाया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है। मंगलवार को इस प्रकार जातीय विवाद को हवा देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सद्भावना कमेटी एसएसपी से मिलेगी और कार्रवाई की मांग करेगी। जितेंद्र छात्तर ने कहा कि किसी भी सूरत में गांव में आपसी भाईचारा खराब नहीं होने दिया जाएगा। गांव में सद्भावना बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed