फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   'Strengthening the most important organization in election management down to the bottom'

चुनाव प्रबंधन में सबसे अहम संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करना

Tue, 23 Aug 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
'Strengthening the most important organization in election management down to the bottom'
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पदाधिकारी। ? - फोटो : Jind
जींद। भाजपा ओबीसी मोर्चा के हमेटी में चल रहे प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सोमवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि यदि बार-बार चुनाव जीतना है तो चुनाव प्रबंधन अति आवश्यक है। चुनाव प्रबंधन में सबसे अहम संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करना है। इसके साथ ही बूथ स्तर तक की हर समिति में युवा, महिला, अनुसूचित वर्ग, पिछड़ा वर्ग, समाज के प्रबुद्ध नागरिकों का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को वोटरों तक पहुंचाना भी जीत में मददगार है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की योग्यता के आधार पर दी गई नौकरियां, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, किसान पेंशन योजना, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन वितरण सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से कार्यकर्ताओं को संपर्क में आना चाहिए।
विज्ञापन

इससे पहले ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी गजेंद्र यादव ने प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के पहले सत्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यमुनानगर मेयर मदन चौहान ने की। इस सत्र में संगठनात्मक विषय पर चर्चा हुई। सत्र की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने की। कंबोज ने बताया कि प्रदेश के 307 में से 287 बूथ गठित हो चुके हैं। पिछले दिनों मोर्चा ने प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और हजारों घरों पर तिरंगा लगाने के साथ-साथ तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख एवं पूर्व सांसद महेश शर्मा रहे।
विज्ञापन

हर बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम
11 फरवरी को पंडित दिन दयाल उपाध्याय बलिदान दिवस मनाया जाएगा। छह अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस, 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, 25 सितंबर को दिन दयाल उपाध्याय जयंती को समर्पण दिवस के रूप में, 27 अक्तूबर को डा. मंगल सैन जयंती, छह दिसंबर को संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर का परीनिर्वाण दिवस, 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में और हर माह के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑर्गेनिक खेती के बारे में कार्यकर्ताओं को किया जागरूक
चौथे सत्र की अध्यक्षता प्रदेश आईटी प्रमुख संदीप वर्मा ने की। मुख्य वक्ता हमेटी के निर्देशक डा. कर्मचंद थे। इस दौरान उन्होंने ऑर्गेनिक खेती के बारे में बताया। इसके अलावा हरियाणा के संगठन महामंत्री रविंद्र राजू ने संगठनात्मक सिद्धांत विषय पर संबोधित किया। कुरुक्षेत्र सांसद एवं ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नायब सैनी ने ओबीसी को समर्पित मोदी सरकार विषय पर अपने विचार रखे। डा. शिव शक्ति नाथ बक्शी, संपादक कमल संदेश पत्रिका ने सामाजिक न्याय बनाम गैर भाजपा दलों का क्षेत्रवाद, जातिवाद, परिवारवाद विषय पर अपने विचार रखे। इस मौके पर नगर परिषद की चेयरपर्सन डा. अनुराधा सैनी, जवाहर सैनी, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रजापति, देवेंद्र पांचाल, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ राजबीर आर्य, ऊषा प्रियदर्शी, नरेश सैन, नीलम पांचाल, प्रिंस धनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed