फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Streets will be constructed in five wards of the city with an amount of Rs 73.5 lakh

Jind News: शहर के पांच वार्ड में 73.5 लाख रुपये की राशि से होगा गलियों का निर्माण

Fri, 11 Apr 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 11 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Streets will be constructed in five wards of the city with an amount of Rs 73.5 lakh
11जेएनडी08-गोहाना रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय का फोटो। संवाद
जींद। शहर में विकास कार्य तेज करवाने को लेकर नगर परिषद तेज गति से काम कर रही है। इसके चलते अभी शहर के पांच वार्ड में साढ़े 73 लाख रुपये की राशि से गलियों का निर्माण और श्मशान भूमि के स्वर्ग आश्रम में 4 लाख से अधिक रुपये की राशि से पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाए हैं, जिनकी ऑनलाइन बिड अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में खुलेगी। इसके बाद टेंडर अलॉट किए जाएंगे और संबंधित एजेंसी की ओर से गलियों और पार्क का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। वार्ड नंबर तीन में ओम प्रकाश के घर से लेकर न्यू आदर्श स्कूल चंद्रलोक कॉलोनी में 2211435 रुपये की राशि से गली का निर्माण होगा। इसके अलावा वार्ड 9 में संदीप के घर से लेकर प्रदीप भोला और गुरदीप वाली गली पर 719600 रुपये की राशि खर्च होगी। वहीं राजा की कोठी के पास रामदिया के मकान से लेकर बिजेंद्र के मकान तक 485201 रुपये से गली का निर्माण होगा। साथ ही वार्ड नंबर दो में बबलू के घर के पास पटेल नगर में 3018453 रुपये की राशि से गली बनेगी। इसके अलावा वार्ड नंबर तीन में दलजीत के मकान से लेकर नव विद्या हाई स्कूल के पास 922233 रुपये से गली बनेगी। इसके साथ ही श्मशान भूमि के स्वर्ग आश्रम में पार्क का निर्माण 409823 रुपये की राशि से होगा। ऐसे में लोगों को बेहतर सुविधा होगी। कॉलोनियों की गलियां कच्ची होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में दो पहिया वाहन चालक के चोटिल होने का डर बना रहता है। ऐसे में अगर गलियों का निर्माण होगा तो लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन



शहर की विभिन्न कॉलोनियों में गलियों का निर्माण को लेकर नगर परिषद ने टेंडर लगाए हैं। इसकी ऑनलाइन बिड अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में खुलेगी। टेंडर अलॉट होने के बाद एजेंसी की ओर से काम किया जाएगा। नगर परिषद का प्रयास है कि शहर में तेजी से विकास कार्य करवाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed